नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *नौतनवा में ई-रिक्शा चालकों का आतंक, चाकू लहराते हुए भागने की कोशिश* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*नौतनवा में ई-रिक्शा चालकों का आतंक, चाकू लहराते हुए भागने की कोशिश*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*नौतनवा में ई-रिक्शा चालकों का आतंक, चाकू लहराते हुए भागने की कोशिश*
सतीश त्रिपाठी

नौतनवां। महराजगंज ।
कस्बे में ई-रिक्शा चालकों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। आये दिन सड़क दुर्घटनाएं कर फरार हो जाना जैसे इन चालकों की आदत बन गई है। अधिकांश ई-रिक्शा और ऑटो बिना नंबर प्लेट के तेज रफ्तार में सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इनकी मनमानी के आगे पुलिस का वेरिफिकेशन अभियान भी फेल है। कई ऑटो व ई-रिक्शा का पुलिस वेरिफिकेशन की भी कोई प्रमाणिकता नहीं दिखती। आश्चर्य की बात तो यह है ये कि इन ई- रिक्शा चालकों की सर्वाधिक गुंडई घंटाघर एवं गांधी चौक पर स्थित पुलिस बूथ के सामने ही कर रहे हैं। बताया तो यहां तक जाता है कि अधिकांश ई-रिक्शा अपराधी प्रवृति के और कुछ हिस्ट्रीसीटर भी हैं। और ये लोग अपने पास नेपाली खुकुरी एवं चाकू लेकर भी चलते हैं।ऐसे में एक अभियान चला कर उनके चेकिंग और उनकी तलाशी की मांग नगर वासियों ने की है ऐसा ही मामला बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे नौतनवा कस्बे के गांधी चौक पर देखने को मिला।
गांधी चौक पर जाम की स्थिति में एक बिना नंबर प्लेट का ई-रिक्शा चालक कई वाहनों को आड़े-तिरछे ठोकर मारते हुए भाग रहा था। जब उसे पुलिस बूथ पर रोका गया और पूछताछ की गई तो उसने पैसे के बॉक्स से चाकू निकाल कर दिखाया और मौके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की। लेकिन वहां मौजूद पीएसी व पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। चालक को हिरासत में लेकर उसके रिक्शे को भी नौतनवा थाने भेज दिया गया है। आगे की जांच व कार्रवाई जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]