नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *बड़े ही धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*बड़े ही धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मिर्जापुर से कृष्ण कुमार सिंह की रिपोर्ट

मिर्जापुर:11 मई 25 *बड़े ही धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस*

हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाना वाला मदर्स डे 11 मई 2025 को पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। हमारे जीवन में यह दिन बहुत खास है यह दिन उन सभी माता के लिए समर्पित है जिन्होंने हमें इस दुनिया में लाने, हमें पालने, सीखने,व सफल इंसान बनाने में पूरी जिंदगी लगा दी।इसी कड़ी में 10 मई को डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।अपनी माताओं के लिए गीत, नृत्य व नाटिका का मंचन किया । माताओं के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। जिसमें सभी माताओं ने बढ- चढ़कर हिस्सा लिया ।इसके साथ-साथ माताओं का एक इंटरव्यू सेशन भी रखा गया। इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में कुछ पल खुशी के मिलने से सभी बहुत प्रसन्न थे। इस अवसर पर नर्सरी व एलकेजी के बच्चों की दिल छू लेने वाली प्रस्तुति से सभी माता की आंखों में खुशी के आंसू आ गए ।कक्षा यूकेजी से कक्षा 8 तक के छात्रों ने मदर्स डे पर विभिन्न प्रकार के कार्ड, गुलदस्ते व पोस्टर बनाकर मां के महत्व को दर्शाया। यह कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों के लिए, बल्कि माताओं के लिए भी एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया। विद्यालय परिवार की ओर से मातृत्व को समर्पित यह पहल सभी के हृदय को छू गई । कार्यक्रम के अंत में सभी माता ने अपने बच्चों के साथ रैंप वॉक किया। माताओं ने कहा कि मातृ दिवस के अवसर पर इस भव्य उत्सव ,उमंग के साथ हुए कार्यक्रम के प्रति हम अपना स्नेह प्रकट करते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या, उप प्रधानाचार्या एकेडमिक हेड,कोऑर्डिनेटर तथा आमंत्रित माताओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं के विजेता को गिफ्ट देकर व सैश पहना कर सम्मानित किया गया। इसी के साथ-साथ सभी माता को टियारा व शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दोनों ही ब्रांच के प्रधानाचार्य राजेश राठौर, अर्पिता मुखर्जी, एकेडमिक हेड प्रेरणा आशीष तिवारी,उप प्रधानाचार्या सुमिता दत्ता, रिया भूटानी,कोऑर्डिनेटर निहारिका सेठ उपस्थिति रहीं तथा सभी माता का स्वागत व अभिनंदन किया तथा अपने बचपन के यादों को शेयर किया। कार्यक्रम का सफल संचालन निहारिका सेठ,नम्रता श्रीवास्तव, पूर्णिमा गुप्ता व कक्षा 7 की छात्रा अंशिका सिंह ने किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की डायरेक्टर अपराजिता सिंह ने कहा की मां का हमेशा मान सम्मान करना चाहिए और उनका कहना मानना चाहिए। मां का ऋण हम कभी नहीं उतार सकते हैं। मां है ,तो जन्नत है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]