नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने की बड़ी कार्रवाई प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर को जारी हुई नोटिस* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने की बड़ी कार्रवाई प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर को जारी हुई नोटिस*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने की बड़ी कार्रवाई प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर को जारी हुई नोटिस*

प्रदेश के जनपदों में तैनात निम्न विभिन्न 07 चिकित्साधिकारियों को आरोप पत्र देकर उनके विरूद्ध कठोर विभागीय कार्यवाही किये जाने हेतु प्रमुख सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को निर्देशित किया गया है-

1. आर्थो सर्जन, ट्रामा सेन्टर मोठ, झाँसी एवं आर्थो सर्जन, जिला चिकित्सालय महोबा द्वारा प्राइवेट प्रैक्टिस करने हेतु।
2. दन्त शल्यक, सी०एच०सी०-बिन्दकी, फतेहपुर के विरूद्ध बिना सूचना व बिना विभागीय अनुमति प्राप्त किये विदेश यात्रा पर जाने के कारण।

3. सी०एच०सी० हल्दौर, बिजनौर द्वारा बिना सूचना चिकित्सकीय ड्यूटी से अनुपस्थित रहने हेतु।

4. जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, हॉथरस एवं मानसिक चिकित्सालय, बरेली द्वारा चिकित्सकीय कार्यों में रूचि न लिए जाने, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना एवं पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही किये जाने हेतु।

5. हड्‌डी रोग विशेषज्ञ का संयुक्त राजकीय चिकित्सालय सिकन्द्राबाद से 100 शैय्या संयुक्त राजकीय चिकित्सालय, डिबाई, बुलन्दशहर में स्थानान्तरण होने के बावजूद नवीन तैनाती स्थल में ज्वाइन न करके अनुपस्थित रहने हेतु।

6. जिलाधिकारी, कानपुर नगर द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी, कानपुर नगर के विरुद्ध विभिन्न अनियमितताएं करने एवं अन्य कई आरोपों के संबंध में अवगत कराते हुए कार्यवाही हेतु शासन को पत्र लिखा गया था। उक्त पत्र में उल्लिखित समस्त बिन्दुओं के संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी, कानपुर नगर को शिथिल शासनिक नियन्त्रण एवं अन्य समस्त आरोपों के दृष्टिगत कारण बताओं नोटिस निर्गत करने के निर्देश प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य को दिया गया है।

7. मुख्य चिकित्साधिकारी, फर्रुखाबाद द्वारा एक चिकित्साधिकारी के विरूद्ध गलत एवं पूर्वागृह से ग्रसित होकर शासन को गलत एवं दिग्भ्रमित रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सी०एम०ओ, फर्रुखाबाद से स्पष्टीकरण मोंगे जाने के निर्देश प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य को दिये गये है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]