नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यदायी संस्थाओं के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की गई।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यदायी संस्थाओं के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की गई।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज, 19 मई 2025, जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यदायी संस्थाओं के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में जिलाधिकारी विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं से निर्माण परियोजनाओं के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंता और परियोजना प्रबंधक नियमित समीक्षा करते हुए निर्माण परियोजनाओं को ससमय पूर्ण कराएं।  निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं में बजट के सापेक्ष कार्य पूर्ण हो गया है, उनमें यूसी भेजकर अगली किश्त की मांग कर लें। जो परियोजनाएं पूर्ण हो गई हैं, उनमें थर्ड पार्टी ऑडिट कराते हुए हैंडओवर की प्रक्रिया कार्यदाई संस्था पूर्ण करें।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि 01 माह के भीतर सभी परियोजनाओं के अनुबंध संबंधित प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए कार्य शुरू कराएं। ठूठीबारी–महेशपुर बाईपास इंडो–नेपाल बॉर्डर मार्ग पर स्वागत द्वार कार्य को जल्द से जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। इसके लिए भूमि कब्जा करते हुए कार्यवाही हेतु सहायक अभियंता इंडो–नेपाल को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने सोहगीबरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को माह के अंत तक पूर्ण करने हेतु परियोजना प्रबन्धक यूपीपीसीएल गोरखपुर को निर्देश दिया।  यूपीसीएलडीएफ द्वारा जनपद की परियोजनाओं के निर्माण में शिथिलता को लेकर मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और कार्यशैली में सुधार का निर्देश दिया। सहायक अभियंता यूपी सिडको को जिला क्रीड़ा स्टेडियम का कार्य माह के अंत तक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रोजेक्ट अलंकार के तहत चल रहे कार्यों के निर्माण की अद्यतन स्थिति पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, सीएमओ   डॉ श्रीकांत शुक्ल, एसीएमओ डॉ राजेंद्र प्रसाद, जिला एवं अर्थ संख्या अधिकारी शीश कुमार सहित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]