नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा को आज कलेक्ट्रेट सभागार में भावभीनी विदाई दी गई।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा को आज कलेक्ट्रेट सभागार में भावभीनी विदाई दी गई।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिलाधिकारी अनुनय झा को आज कलेक्ट्रेट सभागार में भावभीनी विदाई दी गई।*

महराजगंज ।   दोपहर 12 बजे आयोजित विदाई समारोह में जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में 1 साल 08 महीने का मेरा अपना अनुभव बहुत अच्छा रहा। यह सभी विभागाध्यक्षों और कर्मियों के कारण संभव हुआ। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड में जनपद का प्रथम स्थान हो, विभिन्न अभियानों की सफलता या लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाना रहा हो सब मेरे सहयोगी अधिकारियों और कर्मियों के कारण ही संभव हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि हम सब लोगों को ईश्वर ने हम सबको लोगों को कुछ देने के योग्य बनाया है। इसलिए हम सबका दायित्व है कि हम लोगों की मदद करें। यह मदद योजनाओं का लाभ दिलाने से लेकर भूमि की पैमाईश जैसे मामले हो सकते हैं। अगर हम किसी तरह की उनकी प्रशासनिक सहायता नहीं कर सकते तो उन्हें सांत्वना और ढाढस तो दे ही सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि आप सब लोग मेरे परिवार की तरह रहे हैं और भविष्य में भी मेरी आवश्यकता होने पर मुझसे संपर्क कर सकते हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय के नेतृत्व में जनपद ने चहुमुखी विकास किया है। जिलाधिकारी ने अगर सख्ती दिखाई तो उसका कारण भी संबंधित अधिकारी से उनकी अपेक्षा थी और बाद में जिलाधिकारी की अपेक्षा को संबंधित अधिकारी ने सही भी साबित किया। मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने कहा कि मुख्यालय का सुंदरीकरण को या वृद्धों को पेंशन और आयुष्मान कार्ड दिया जाना, जिलाधिकारी ने प्रत्येक  कार्य का व्यक्तिगत स्तर पर पर्यवेक्षण किया और सुनिश्चित किया कि कार्य पूर्ण हो। उन्होंने कहा कि मुसहर व वनटांगिया गांवों में अभियान चलाकर विभिन्न योजनाओं से संतृप्तिकरण अभियान और सीएम युवा उद्यमी योजना की सफलता सबके लिए एक मिसाल था। मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने सभी अधिकारियों की ओर से जिलाधिकारी को धन्यवाद और आभार ज्ञापित किया।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, वरिष्ठ कोषाधिकारी राजकुमार गुप्ता, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी  सहित अन्य अधिकारियों ने भी जिलाधिकारी महोदय के साथ अपने अनुभवों को साझा किया।

विदाई समारोह में जनपद के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]