नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *सात प्रदेशों में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने किया* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*सात प्रदेशों में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने किया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मिर्जापुर से कृष्ण कुमार सिंह की रिपोर्ट

मिर्जापुर:25 मई 25 *सात प्रदेशों में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने किया*

*राष्ट्रीय साहसिक कार्यक्रम के लिए चयनित स्काउट एंड गाइड के छात्र
इस कार्यक्रम में सात प्रदेशों के प्रतिभाशाली स्काउट के बच्चे प्रतिभाग किया,जिसमें उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा किया गया।
नगर के डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, मीरजापुर के स्काउट्स नेशनल एडवेंचर (साहसिक कार्यक्रम) के लिए चयनित कर लिए गए हैं ।
यह जानकारी विद्यालय की एकेडमिक हेड प्रेरणा आशीष तिवारी ने दी है।
चयनित स्काउट्स 19 मई से 23 मई 2025 तक पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग (कुर्सियांग) में आयोजित नेशनल एडवेंचर इंस्टिट्यूट के एडवेंचर प्रोग्राम में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इस कार्यक्रम में देश भर के स्काउट्स ने प्रतिभाग किया।

इस दौरान रॉक क्लाइंबिंग, राइफल शूटिंग, तीरंदाजी, घुड़सवारी, पैरासिलिंग, एयर साइकिलिंग, नौका बिहार का प्रशिक्षण दिया गया,साथ ही साथ राष्ट्रीय प्रकृति एवं पर्यावरण अध्ययन एवं भ्रमण करने का अवसर मिला। बताते चले की नेपाल ,पशुपतिनाथ मिल्क झील, हिमालय पर्वत ,आरोही प्रशिक्षण केंद्र भारत का पहला प्रशिक्षण केंद्र दार्जिलिंग आर्मी ट्रेनिंग सेंटर ट्रेकिंग के द्वारा विकसित किया गया है।
चयनित स्काउट में , नमन तिवारी , विभुम गुप्ता, अर्श खान,हिमांशु, श्रेयांश सिंह, अर्पित यादव,अर्जुन मनीष,चिन्मय अग्रवाल ,हर्षित पांडेय शामिल है। यह 9 स्काउटो का समूह 19 मई 2025 को स्काउट शिक्षक , सुरेश बिंद के कुशल नेतृत्व में प्रतिभाग किया। स्कूल के डायरेक्टर अमरदीप सिंह, अपराजिता सिंह व प्रिंसिपल राजेश राठौर,मिट्ठू बनर्जी, अर्पिता मुखर्जी तथा राष्ट्रपति पुरस्कृत मार्गदर्शक कृष्ण मोहन शुक्ला, संजय कुमार ने सभी स्काउट्स के उज्जवल भविष्य की कामना की व सभी को प्रतिभागीता हेतु शुभकामनाएं दी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]