नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *बेसिक शिक्षा महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया लोकार्पण/शिलान्यास।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*बेसिक शिक्षा महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया लोकार्पण/शिलान्यास।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*बेसिक शिक्षा महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया लोकार्पण/शिलान्यास।*

*139 उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के नवनिर्मित भवनों/अतिरिक्त डॉरमेट्री का किया लोकार्पण,*

*परिषदीय विद्यालयों की संरचना अब कॉन्वेंट स्कूलों के समान: मा. विधायक सदर*

*वनटांगिया जैसे दुर्गम क्षेत्रों में भी पहुंची है शिक्षा: मा. विधायक सदर*

*परिषदीय विद्यालयों में दें स्वच्छता पर विशेष ध्यान, स्वच्छता अभियान का स्कूलों से करें शुभारंभ: जिलाधिकारी*

*विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने हेतु शिक्षक दें अपना शत–प्रतिशत : जिलाधिकारी*

*स्वांतः सुखाय की भावना से करें कार्य: जिलाधिकारी*

महराजगंज, 26 मई 2025, माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी के कर कमलो से बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का दिनांकः26 मई, 2025 को लोक भवन से शुभारम्भ/लोकार्पण किया गया, जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार महराजगंज मे आयोजित हुआ।
जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सदर श्री जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि पहले की तुलना में प्राथमिक स्कूलों का कायाकल्प हुआ है। परिषदीय स्कूलों में अवसंरचना अब कॉन्वेंट स्कूलों के समान हो गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में वनटांगिया जैसे दुर्गम क्षेत्र में भी परिषदीय विद्यालय का निर्माण करवाया गया है। 2017 से पहले परिषदीय विद्यालयों में कोई अपने बच्चों को भेजना नहीं चाहता था, लेकिन परिषदीय विद्यालयों में हुए अभिनव प्रयोगों और नवाचारों से आज तस्वीर बदल गई है। अब मां–बाप अपने बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में भेज रहे हैं।
जिलाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण में अधिकाधिक संख्या में नामांकन कराये जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही समस्त विद्यालयों के शिक्षकों से अपील की कि स्कूल चलो अभियान के द्वितीय फेज में गांव गांव जाकर एवं समिति के सदस्यों के साथ बैठक करके बच्चों के नामांकन पर विशेष रूप से कार्य करें। जिलाधिकारी ने सभी शिक्षकों को निर्देशित किया कि अपने विद्यालय में सकारात्मक माहौल बनाएं और नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत धूमधाम से करें, ताकि बच्चे विद्यालय आने को प्रेरित हों। साथ शिक्षक–अभिभावक समिति को सक्रिय करें। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को भेजने की मानसिकता में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है और इसमें बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों को विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है।
जिलाधिकारी ने स्वच्छता अभियान को स्कूलों से शुरू करने का निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालयों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। विशेषकर शौचालय और पेयजल व्यवस्था को साफ–सुथरा रखें। उन्होंने स्कूलों के आस–पास जल जमाव को भी न होने देने का निर्देश दिया। उन्होंने सबको “स्वांतः सुखाय” का मंत्र देते हुए कहा कि शिक्षक अपना लक्ष्य स्वयंं तय करते हुए कार्य करें औरविद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करें।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में जो सुधार आया है, उसके लिए सरकार, प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने शुभकामना देते हुए कहा कि आशा है कि आगामी निपुण परीक्षा में जनपद प्रथम स्थान प्राप्त करेगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महराजगंज द्वारा समस्त उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि प्रथम चरण में शैक्षिक सत्र 2025-26 में अध्ययनरत 98818 विद्यार्थियों के अभिभावकों के बैंक खातों में रू.1200 की दर से डी0बी0टी0 के माध्यम से धनराशि प्रेषित किया जा रहा है। कायाकल्प के अन्तर्गत 19 पैरामीटर्स पर विद्यालयों को 97 प्रतिशत संतृप्त कर लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त शिक्षकों से अपील की गयी कि विद्यालयों में अधिकाधिक संख्या में बच्चों का नामांकन कराया जाए और स्मार्ट क्लास टैबलेट्स आदि तकनीकी का उच्चतम प्रयोग करते हुए बच्चों के शिक्षण अधिगम में वृद्धि की जाय।
कार्यक्रम के अंत में जनपद में 314 विद्यालयों में संचालित स्मार्ट क्लास में से 12 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यपक को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार समर कैम्प में सफल आयोजन करने हेतु जनपद के 12 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जनपद के 12 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को टैबलेट वितरण किया गया। जनपद के कुल घोषित हुए 823 निपुण विद्यालयों में से 24 विद्यालय को जनपद स्तर पर प्रशस्ति पत्र दिया गया। कुल 84 शिक्षकों को विभिन्न कार्यक्रमों में उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन हेतु प्रशस्ति पत्र दिया गया ।
इससे पूर्व सभागार में उपस्थित सभी लोगों ने लखनऊ से मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। 139 उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के नवनिर्मित भवनों/अतिरिक्त डॉरमेट्री का लोकार्पण, 43 मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालयों एवं 66 मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालयों का शिलान्यास सहित 7,409 विद्यालयों में स्मार्ट क्लॉस 5,258 विद्यालयों में आई.सी.टी. लैब शिक्षकों को 51,667 टैबलेट वितरण ऑनलाइन लखनऊ से किया गया
कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी करुणाकर अदीब, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख सदर प्रतिनिधि विवेक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]