नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिले में बनेंगे पंचायत उत्सव भवन।*- 1.41 करोड़ की लागत से बनेंगे पंचायत उत्सव भवन।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिले में बनेंगे पंचायत उत्सव भवन।*- 1.41 करोड़ की लागत से बनेंगे पंचायत उत्सव भवन।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिले में बनेंगे पंचायत उत्सव भवन।*-

 

1.41 करोड़ की लागत से बनेंगे पंचायत उत्सव भवन।*

 

*मांगलिक कार्यक्रम सहित पारिवारिक उत्सवों का आयोजन कर सकेंगे ग्रामीण।*

 

महराजगंज, 27 मई 2025, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज प्रत्येक सभा में पंचायत उत्सव भवनों के निर्माण के संदर्भ में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि सबसे पहले उन ग्राम पंचायतों और संबंधित विधानसभा को चिन्हित करते हुए सूची प्रस्तुत करें  जहां परफॉर्मेंस ग्रांट के तहत बारात घर का निर्माण कराया गया है। उन्होंने सभी बीडीओ को सर्वाधिक ओएसआर वाले ग्राम पंचायतों की सूची जिला पंचायत राज विभाग को उपलब्ध कराएं।

प्रथम चरण में पूरे प्रदेश के 71 ग्रामीण विधानसभाओं पंचायत उत्सव भवन के निर्माण हेतु 100 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। एक पंचायत भवन हेतु 1.41 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। भवन का निर्माण क्षेत्र 522 वर्ग मीटर होगा, जबकि कुल क्षेत्रफल 3000 वर्ग मीटर होगा। 100 लोगों की क्षमता वाले उत्सव मंडप में कुल 03 कक्ष होंगे। एक कक्ष दिव्यांगजन अनुकूल होगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ प्रशांत कुमार, परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्या, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा सहित समस्त बीडीओ उपस्थित रहे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]