नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिले के प्रभारी मत्री ने विकसित कृषि संकल्प अभियान का किया शुभारम्भ* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिले के प्रभारी मत्री ने विकसित कृषि संकल्प अभियान का किया शुभारम्भ*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिले के प्रभारी मत्री ने विकसित कृषि संकल्प अभियान का किया शुभारम्भ*

(प्रदेश प्रभारी राकेश त्रिपाठी)

मोदी एवं योगी सरकार के एजेण्डे में आये किसान: कृषि मंत्री
बहराइच 30 मई। प्रदेश के मा. मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच श्री सूर्य प्रताप शाही ने एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा संचालित विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र नानपारा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कृषि वैज्ञानिकों, कृषि अधिकारियों तथा क्षेत्रीय कर्मचारियों को निर्देश दिया कि विभाग की समस्त योजनाओं को किसानों तक पहुंचायें। किसानों को कृषि के साथ-साथ बकरी, कुक्कुट व मत्स्यपालन को अपनाने की सलाह दें ताकि कृषकों की आय दोगुना हो सके।
मा. मंत्री श्री शाही ने किसानों का आहवान किया कि खेतों में आर्गेनिक मैटर बढ़ाने हेतु दैचा का प्रयोग करें। अत्याधिक रसायनिक उर्वरकों से भूमि की उर्वरा शक्ति क्षीण होने से उत्पादन में स्थिरता आ रही है। उन्होंने कहाकि बढ़ती आबादी को विष मुक्त खाद्यान्न उपलब्ध कराना आज की आवश्यकता है। भारत सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती पर बल दिया जा रहा है। किसानों को चाहिए कि आर्गेनिक खेती करें तथा रसायनिक उर्वरकों के उपयोग से बचें। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 26 में प्रदेश के किसानों हेतु 50000 से अधिक सोलर पम्प वितरण कराने का लक्ष्य स्खा गया है।
कृषि मंत्री ने कहा कि समर्थन मूल्य में आभूतपूर्व वृद्धि की गयी है। उन्होंने कहा कि तीनो मौसम में जिले में मक्का उत्पादन को देखते हुए रवी में भी मक्का क्रय केन्द्र खोला जायेगा। कृषि मंत्री ने कृषकों को महुआ व ढैचा की खेती करने का सुझाव देते हुए कहा कि सरकार द्वारा रू. 7000 प्रति कु. की दर से खरीदा जायेगा। धान की सीधी बुवाई फसल की लागत में कमी हेतु जल संचयन हेतु ड्रिप इरीगेशन, स्प्रिंकलर लगवायें। धान व अन्य फसलों के प्रदर्शन पर कृषकों को नैनो यूरिया का छिड़काव करेंगे तो लागत में कमी आयेगी उत्पादन में बढ़ेगा। उन्होंने किसानों को सलाह दी की कृषि वानिकी अपनायें अपने खेत की मेड़ों पर पेड़ लगायें। इससे भी उन्हें आमदनी होगी।
कृषि मंत्री ने कहाकि पहली बार कृषि वैज्ञानिक गांवों में जा रहे है। 29 मई से 12 जून तक चलने वाला अभियान विकसित भारत के अभियान की अवधारणा को पूरा करेगा। इस अभियान के तहत किसानों को आधुनिक खेती के तरीके बताये जा रहे है। इससे समृद्धि आयोगी 11 साल में पूरे देश में खेती में नवाचार हुआ है। एमएसपी तय हुई है। किसानों को अच्छे बीज मिल रहे है। लैब टू लैण्ड अभियान शुरु हो रहा है, जिसके अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। अभियान के तहत कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, गन्ना विभाग, सहित सिंचाई एवं अन्य विभागों के अधिकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे है, और किसानों की समस्याओं का समाधान भी कर रहे है। मा प्रधानमंत्री जी के एजेण्डे में किसान है। इसलिये मृदा स्वास्थ्य कार्ड बन रहा है। किसान समृद्धि योजना का लाभ मिल रहा है। कृषि मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न विषयों पर दी गयी जानकारी के बारे में उपस्थित किसानों से फीडबैक प्राप्त किया।
बैठक के दौरान उप निदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा ने विकसित भारत संकल्प अभियान के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शशिकान्त दास ने कृषकों के प्रक्षेत्र भ्रमण, जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव ने बीज खाद की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्रदान की। संयुक्त कृषि निदेशक देवीपाटन मण्डल गोण्डा लोकेन्द्र सिंह ने जनपद एवं मण्डल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि कृषि एवं एलाइड विभाग की योजनाओं की जानकारी गांव गांव तक पहुंचाना प्राथमिकता है। मण्डल में उर्वरक बीज सहित अन्य कृषि निवेश उपलब्ध कराया जा रहा है। विकसित भास्त सकल्प अभियान भारत सरकार की महती योजना है। इससे किसानों को आपूतपूर्व लाभ होगा।
इस अक्सर पर भारतीय जनता पार्टी बहराइच के जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, ब्लॉक प्रमुख बलहा कृपाराम वर्मा, मण्डल अध्यक्ष बलहा ग्राम प्रधानगण तथा कृषि विज्ञान केन्द्र नानपारा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पी.के. सिंह, डॉ. उमेश गौतम, डॉ. सुनील कुमार, उपसभागीय कृषि प्रसार अधिकारी नानपारा सुधीर कुमार मिश्रा, प्रभारी राजकीय कृषि बीज भण्डार बलहा अमर सिंह एवं कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी/अधिकारी तथा बड़ी संख्या में कृषक एवं महिला कृषक उपस्थित रहें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]