नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया अंतर्राष्ट्रीय सीमा का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया अंतर्राष्ट्रीय सीमा का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया अंतर्राष्ट्रीय सीमा का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।*

 

*बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।*

 

*आईसीपी निर्माण की गति को तेज करने का दिया निर्देश।*

 

महराजगंज, 01 जून 2025, *जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा भारत–नेपाल सीमा सोनौली और आईसीपी सोनौली का स्थलीय निरीक्षण किया गया।*

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महोदय ने भारत नेपाल सीमा पर  चेकपोस्ट, नो मैंस लैंड और को देखा। दोनों अधिकारियों ने एसएसबी के अधिकारियों से सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और विदेशी नागरिकों के नियमानुसार आवाजाही को लेकर बैठक की। जिलाधिकारी ने बाहरी लोगों के आगमन से संबन्धित रिकॉर्ड को बेहतर व व्यवस्थित तरीके से रखने का निर्देश दिया। उन्होंने एसएसबी और इमीग्रेशन कार्यालय के बीच बेहतर समन्वय के लिए भी कहा ताकि बाहरी लोगों के आवाजाही को पारदर्शी और नियमानुसार सुनिश्चित किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि विदेशी नागरिकों का आवागमन एक संवेदनशील विषय है। इसलिए इस विषय पर दोनों विभागों के बीच बेहतर समन्वय बेहद अहम है। एसएसबी द्वारा नो मैंस लैंड में कई लोगों द्वारा नालियों की निकासी का मुद्दा उठाया गया। जिलाधिकारी महोदय ने उपजिलाधिकारी नौतनवा को उक्त समस्या के निदान हेतु संबंधित विभागों से वार्ता कर आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने सीमा पर सतर्कता और पेट्रोलिंग को लेकर भी जरूरी निर्देश दिया।

इसके उपरांत उन्होंने आईसीपी सोनौली का निरीक्षण किया। एलपीएआई के अधिकारियों के साथ वार्ता में जिलाधिकारी ने आईसीपी के निर्माण में अपेक्षित प्रगति न होने पर असंतोष व्यक्त किया और समयसीमा के अनुपालन को सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नौतनवां नवीन कुमार, एसएसबी के अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]