नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *पत्नी से नाराज पति ने ब्लेड से काटा अपना गला हालत गंभीर* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*पत्नी से नाराज पति ने ब्लेड से काटा अपना गला हालत गंभीर*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*पत्नी से नाराज पति ने ब्लेड से काटा अपना गला हालत गंभीर*

(प्रदेश प्रभारी राकेश त्रिपाठी)

महराजगंज। जनपद अंतर्गत बृजमनगंज थाना क्षेत्र में एक अजीब वाकया सामने आया है। क्षेत्र के वार्ड नंबर-4 स्वामी विवेकानंद नगर निवासी सोनू पुत्र लालमन ने रविवार शाम करीब 7 बजे एक खतरनाक कदम उठाया। सोनू ने अपनी पत्नी से बात न हो पाने के कारण ब्लेड से अपना गला रेत लिया। इस घटना ने न केवल उसके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। सोनू की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसे सिद्धार्थनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ख़बरों के अनुसार, बताया जाता है कि सोनू चार दिन पहले अपनी बड़ी मां के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार के लिए अपने घर आया था। इस दौरान उसने अपनी पत्नी, जो अपने मायके में थी, उससे फोन पर बात करने की कोशिश की। लेकिन पत्नी ने बात करने से साफ इंकार कर दिया।

इस बात से आहत और क्षुब्ध होकर सोनू ने आवेश में आकर यह आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजनों ने तुरंत उसे स्थानीय प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, सोनू की स्थिति अभी भी नाजुक है और उसका इलाज चल रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]