नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज विभिन्न तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज विभिन्न तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज, 04 जून 2025, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज विभिन्न तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने सबसे पहले चेहरी तटबंध का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महोदय ने तटबंध पर चल रहे अनुरक्षण एवं बाढ़ निरोधात्मक कार्यों को देखा।  अधिशासी अधिकारी ने इंडेक्स मैप पर चल रहे कार्यों के विषय में जिलाधिकारी को अवगत कराया।उन्होंने तटबंध पर चल रहे टो–वॉल कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही तटबंध पर उसकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पौधों को रोपित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी द्वारा  फरेंदा में बाढ़ राहत चौकी का भी अवलोकन किया गया। उनके द्वारा अधिशासी अभियंता सिंचाई द्वितीय को आवश्यक सामग्रियों को और अधिक मात्रा में भंडारित करने का निर्देश दिया गया। इसके उपरांत उन्होंने बेलसड़ रिगौली तटबंध को देखा। जिलाधिकारी ने सभी तटबंधों के अनुरक्षण और बाढ़ निरोधक कार्यों को बरसात से पूर्व पूर्ण का निर्देश दिया। तटबंधों में दरार व कटान को भी बरसात से पूर्व भरने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि समस्त तटबंधों को मजबूत करने हेतु सभी कार्य प्राथमिकता पर पूर्ण करें।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई द्वितीय राजीव कपिल, एसडीएम सदर रमेश कुमार, एसडीएम फरेंदा सुश्री प्रतीक्षा त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]