नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *गंगा दशहरा और अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज त्रिमुहानी घाट पर रोहिणी नदी के तट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*गंगा दशहरा और अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज त्रिमुहानी घाट पर रोहिणी नदी के तट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज, 05 जून 2025, गंगा दशहरा और अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज त्रिमुहानी घाट पर रोहिणी नदी के तट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेंद्र और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने सबसे पहले वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके सभी अतिथियों ने रोहिन नदी का पूजन अर्चन किया और सबकी उन्नति की कामना व्यक्त की। इस अवसर पर गंगा आरती का आयोजन किया गया और उपस्थित लोगों ने गंगा आरती की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के अवसर पर आमजन में पर्यावरण, नदियों व अन्य जलस्रोतों के संरक्षण व सुरक्षा का संदेश देने हेतु गंगा आरती का आयोजन किया गया। आयोजन स्थल पर दीप रंगोली सजाई गई। तीन पंडितों द्वारा गंगा आरती और विश्व कल्याण हेतु मंत्रोच्चार किया गया। इसके अलावा भजन व कीर्तन का भी आयोजन किया गया था।

गंगा आरती में पीडी रामदरश चौधरी, डीआईओएस पी.के. शर्मा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव सहित जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]