नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *भारत नेपाल की सोनौली सीमा पर बकरा ईद पर्व पर रही सतर्कता* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*भारत नेपाल की सोनौली सीमा पर बकरा ईद पर्व पर रही सतर्कता*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*भारत नेपाल की सोनौली सीमा पर बकरा ईद पर्व पर रही सतर्कता*

महाराजगंज। भारत और नेपाल की सोनौली सीमा पर बकरा ईद पर्व को लेकर सुरक्षा एजेंसियां काफी सतर्क रही।नेपाल से भारत आने जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी।एस एस बी और पुलिस के जवान नेपाल से भारत आने वाले पगडंडी रास्तों पर भी निगरानी करते हुए नजर आए। बकरा ईद की नमाज को स कुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को सुबह से ही जिलाधिकारी संतोष शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा एक साथ क्षेत्र के दौरे पर निकल गए थे और अधीनस्थों से पल पल की जानकारी लेने के साथ-साथ आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। ईदगाह और मस्जिदों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। पुलिस के जवान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे थे। संदिग्ध लोगों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही थी। अभिसूचना सूचना इकाई के लोग भी अपने सूत्रों से जानकारी इकट्ठा कर रहे थे। बकरा ईद का नमाज कुशल संपन्न हो जाने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस लिया।

महाराजगंज से सुभाष पटेल की रिपोर्ट

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]