नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी ने बाढ़ सुरक्षा व राहत तैयारियों की समीक्षा, दिए निर्देश।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी ने बाढ़ सुरक्षा व राहत तैयारियों की समीक्षा, दिए निर्देश।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिलाधिकारी ने बाढ़ सुरक्षा व राहत तैयारियों की समीक्षा, दिए निर्देश।*

 

बाढ़ की स्थिति में शैडो जोन के लिए तैयार रखें कम्युनिकेशन प्लान: जिलाधिकारी

 

रेनकट व रैटहोल को बरसात से पूर्व भरने के दिए निर्देश।

 

बाढ़ सुरक्षा व राहत कार्यों में तनिक भी शिथिलता क्षम्य नहीं: जिलाधिकारी

 

महराजगंज, 11 जून 2025, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ सुरक्षा एवं राहत तैयारियों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने सबसे पहले बाढ़ सुरक्षा एवं राहत तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारियों से तटबंधों की स्थिति, चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्यों आदि की जानकारी  ली। उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि उपजिलाधिकारियों के निरीक्षण में मिले रेनकट व रैटहोल सहित जहां भी इस तरह के कट या छिद्र हैं, उनको तत्काल भरवाएं। बाढ़ बचाव हेतु बोल्डर, बालू भरी बोरियां, जिओ बैग्स  सहित आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता बरसात से पूर्व सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कटान की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों पर मरम्मत का कार्य मनरेगा के माध्यम से कराने का निर्देश दिया।

 

जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ कंट्रोल रूम की स्थापना करके उसमें शिफ्टवार ड्यूटी की व्यवस्था करें। कंट्रोल रूम नंबर का व्यापक प्रचार–प्रसार करें। बाढ़ की स्थिति में जरूरी कम्युनिकेशन प्लान को भी तैयार करें।  उन्होंने नावों और नाविकों/गोताखोरों की सूची को अद्यतन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एसडीएम विभिन्न बाढ़ संभावित गांवों के प्रधानों व अन्य प्रभावशाली लोगों की सूची तैयार कर उनसे निरन्तर संवाद बनाए रखें, ताकि आकस्मिक स्थिति में उनके सहयोग त्वरित राहत व सूचना दी जा सके। उन्होंने लोकनिर्माण विभाग को बाढ़ में बंद हो जाने वाले मुख्य मार्गों के अलावा अन्य वैकल्पिक मार्गों के मरम्मत का कार्य भी युद्धस्तर पर करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने ग्राम झींगटी में निर्माणधीन पुल के अप्रोच पर बोल्डर का कार्य तत्काल शुरू करने और बरसात से पूर्व पूरा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने स्वास्थ्य, कृषि, पशुधन, आपूर्ति आदि विभागों को भी अपनी समस्त तैयारियों को 01 सप्ताह के भीतर पूरा करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय संसाधनों जैसे– लोडर, ट्रैक्टर, जेसीबी, नाव आदि की व्यस्था करने हेतु निर्देशित किया ताकि तत्काल आवश्यकता की स्थिति में इनका उपयोग किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करें। बाढ़ सम्बन्धी कार्यों में शिथिलता को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेंद्र, एडीएम (वि/रा) डॉ प्रशांत कुमार, सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, समस्त एसडीएम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]