नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *सरकार का यह 11 वर्ष का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा=संजय पाण्डेय* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*सरकार का यह 11 वर्ष का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा=संजय पाण्डेय*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*सरकार का यह 11 वर्ष का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा=संजय पाण्डेय*

(प्रदेश प्रभारी राकेश त्रिपाठी)

महाराजगंज 11 जून। देश के इतिहास में मोदी सरकार का यह 11 वर्ष का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। यह कार्यकाल विकसित भारत और आत्म निर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का स्वर्णिम काल बन रहा है। यह कार्यकाल भारत के भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रखने का कार्यकाल है।उक्त बाते विधान परिषद सदस्य लाल जी निर्मल ने सदर विकास खंड सभागार मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम में कहा। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित प्रोफेशनल मीट का संचालन राजीव द्विवेदी ने किया। लाल जी निर्मल ने आगे कहा कि 2014 से पूर्व के भारत में भ्रष्टाचार ,घोटालों, और तुष्टिकरण की बात सामने आती थी किंतु अब विकास आविष्कार और नवाचार की बाते हो रही है। पहले हम दुनिया की अस्थिर अर्थव्यवस्था में आते थे आज दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। आज देश मोदी जी के नेतृत्व में सशक्त निर्णय लेने में सक्षम हुआ ।पहलगाम हमले का जवाब आतंकी ठिकानों को नष्ट करके लिया वही साफ संदेश दुनिया को दिया कि अब आतंकवाद जैसे हमले को भारत युद्ध के रूप में कार्रवाई करेगा। मोदी जी के नेतृत्व में घोटालों का अंधकार मिटा है सुशासन का प्रकाश फैल रहा है। 11 सालों में हमारी महान संस्कृति के पुनरोद्धार और धार्मिक जागरण के कार्य हो रहे है।संस्कृति के साथ विरासत का सम्मान हो रहा है। विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने 11 वर्षों में विकसित भारत के अमृत काल में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के विकास की नई यात्रा तय की है। मोदी सरकार के हर योजना के केंद्र में जनकल्याण और आम नागरिक के जीवन को आसान करने के साथ साथ देश को वैश्विक स्तर पर नए आयाम देने की भावना रही है। 11 वर्षों में मोदी सरकार ने सीमा सुरक्षित की अर्थव्यवस्था मजबूत की टेक्नोलॉजी को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया। आज के भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और एयर बेस को ध्वस्त कर यह दिखा दिया कि अब मोदी का यह नया भारत शांति की बाते नहीं बल्कि घर में घुस कर आतंक का सफाया करता है। एस 400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम ब्रह्मोस ,आकाश मिसाइल, आई एन एस विक्रांत,तेजस और प्रचंड अटैक हेलीकॉप्टर जैसे स्वदेशी तकनीकी के साथ अब भारत न केवल आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति के रूप में उभर रहा है बल्कि आज रक्षा उपकरणों का निर्यात भी कर रहा है। संकट काल के दौरान मोदी सरकार सरकर ने अपने नागरिकों को विश्व भर के कोने कोने से सुरक्षित निकाल कर यह सिद्ध कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार केवल सीमाओं के भीतर ही नहीं विश्व भर में भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। रूस यूक्रेन युद्ध में अपने नागरिकों को तो सुरक्षित निकला युद्ध विराम करवा कर तो अन्य देशों के नागरिक भी भारतीय झंडा लेकर अपना बचाव कर रहे थे। जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य ने कहा कि 9 जून 2025, केवल एक तारीख नहीं है यह उस सफर की एक अहम मील का पत्थर है, जिसने भारत की दिशा और दृष्टि दोनों को बदला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा हुआ, और इसके साथ ही केंद्र की मोदी सरकार ने लगातार 11 वर्षों का शासनकाल पूरा कर लिया। मोदी सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना, उज्ज्वला योजना, महिला आरक्षण बिल, और नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी इन सभी ने यह साबित किया कि महिलाएं अब केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास की दिशा तय करने वाली ताकत बन गई हैं। भू माफिया पर लगाम लगाने का कार्य किया है। अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 11 साल के निरंतर जारी सफर को एक भाषण में समेटना उतना ही मुश्किल है जैसे पूरी जिंदगी को कुछ पन्नो में समेटना । आज नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत की सोच में जहा तकनीकी वहां तरक्की , जहा भाजपा सरकार वहां गरीब कल्याण, शासन अब सेवा सरकार अब सहभागी , सुशासन अब संस्कृति है। 11 साल विकास विश्वास और बदलाव के रहे है। आज देश का हर नागरिक बदलते भारत को देख रहा है और अनुभव कर रहा है। यह संयोग है कि विकसित भारत के अमृत काल के 11 वर्ष पूर्ण हो रहे है जब दुनिया में ऑपरेशन सिंदूर का डंका बज रहा है। प्रधान मंत्री मोदी जी ने दुनिया में भारत का परिदृश्य बदला और सम्मान दिलाया। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि इंजी विवेक गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक आकाश गुप्ता, बृजेंद्र त्रिपाठी, रमेश मिश्रा, देवेंद्र पांडेय, सर्वेश्वर मणि, सच्चिदानंद त्रिपाठी, डॉ सूरज सिंह, छोटे लाल गुप्ता, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नवीन चंद पटेल , डॉ शांति शरण मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, संजीव शुक्ला, जिला महामंत्री बबलू यादव,बलराम दुबे, अमन पांडेय, प्रधान अवध किशोर, कुलदीप चौधरी, वीरेंद्र चौहान, टाइगर तिवारी, झिनकू वर्मा, सानंदन पटेल, आकाश श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]