नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *भ्रष्टाचार के घेरे में एआरटीओ विभाग, भाजपा नेता के भाई से दस हजार की वसूली* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*भ्रष्टाचार के घेरे में एआरटीओ विभाग, भाजपा नेता के भाई से दस हजार की वसूली*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*भ्रष्टाचार के घेरे में एआरटीओ विभाग, भाजपा नेता के भाई से दस हजार की वसूली*

(प्रदेश प्रभारी राकेश त्रिपाठी)

महराजगंज: जनपद महराजगंज का परिवहन विभाग इन दिनों गंभीर अव्यवस्था और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिर गया है। महीनों से यहां एआरटीओ का पद खाली है और विभाग की कमान उधारी के सहारे चल रही है। जनपद में स्थायी एआरटीओ न होने के चलते सिद्धार्थनगर के एआरटीओ सुरेश मौर्य को यहां का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। लेकिन उनका कार्यालय में आगमन बेहद कम होता है। इस स्थिति का फायदा उठाकर कार्यालय के बाबू और निजी दलालों की मिलीभगत से आम जनता का शोषण खुलेआम किया जा रहा है।

सबसे बड़ा मामला एक बीजेपी नेता के भाई से जुड़ा है। आरोप है कि परिवहन विभाग के एक कर्मचारी और उसके निजी सहकर्मी ने मिलकर उनसे पंजीयन प्रमाणपत्र (आरसी) के नाम पर 10,000 रुपये की वसूली कर ली। इतना ही नहीं, बाद में वाहन विवरण प्रिंट कराने के नाम पर फिर से अतिरिक्त धन की मांग की गई। पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने डेढ़ माह पूर्व ही सभी दस्तावेज और औपचारिकताएं पूरी कर संबंधित कर्मचारी को फाइल सौंप दी थी, इसके बावजूद कार्य में अनावश्यक देरी की जा रही है।

सूत्रों व शिकायतकर्ता से मिली जानकारी के अनुसार यह भी आरोप लगाया है कि विभाग में सरकारी दस्तावेजों की खुलेआम धांधली हो रही है। आरसी जैसे संवेदनशील दस्तावेजों का व्यापार किया जा रहा है और कार्यालय में निजी व्यक्तियों को बैठाकर उनसे काम लिया जा रहा है। यह न केवल प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण है बल्कि सुरक्षा मानकों का भी उल्लंघन है।

बीजेपी नेता ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन आयुक्त से शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मांग की है कि दोषी कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और महराजगंज में स्थायी एआरटीओ की तैनाती जल्द से जल्द की जाए।

इस पूरे घटनाक्रम से आम जनता में भारी आक्रोश है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब एक सत्ताधारी दल से जुड़े व्यक्ति के परिजन को न्याय नहीं मिल पा रहा है, तो आम जनता के साथ किस तरह का व्यवहार होता होगा। अब देखना यह होगा कि शासन प्रशासन इस मामले में कितनी तत्परता दिखाता है और क्या वास्तव में दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाया जाता है या मामला फाइलों में ही दबा रह जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]