नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी ने की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी ने की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिलाधिकारी ने की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा।*

 

पीएम सूर्यघर योजना में प्रगति धीमी होने पर जताया असंतोष।

 

योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें अधिकारी: जिलाधिकारी

महराजगंज, 25 जून 2025, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों के प्रगति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर में अपेक्षित प्रगति न होने पर पीओ नेडा को स्पष्टीकरण जारी करते हुए पीएम सूर्यघर स्थापना को तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी बीडीओ को प्रधानों के साथ बैठक कर पीएम सूर्यघर स्थापना हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को भी अपनी प्रगति सुधारने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा कर बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करें। सभी लोग ध्यान दें कि योजनाएं धरातल पर लोगों तक पहुंचें। उन्होंने मा. प्रभारी मंत्री के निर्देशों के अनुपालन के संदर्भ में निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि निर्देशों के अनुपालन में कोई शिथिलता न हो।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, डीडीओ बी.एन. कन्नौजिया, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]