नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *सहकारी समितियों को मिला 1100 मि. टन यूरिया, आज से किसानो को होगा उपलब्ध।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*सहकारी समितियों को मिला 1100 मि. टन यूरिया, आज से किसानो को होगा उपलब्ध।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*सहकारी समितियों को मिला 1100 मि. टन यूरिया,  आज से किसानो को होगा उपलब्ध।*

महराजगंज, 02 जुलाई 2025, जनपद के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सहकारी समितियों को 1100 मी. टन यूरिया की एक रैक प्राप्त हुआ है। एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि आज सुबह नकहा जंगल रेल रैक पॉइंट पर कृभको की एक यूरिया की रैक प्राप्त प्राप्त हुई है, जिसमे से जनपद को लगभग 1100 MT यूरिया प्राप्त हुई है। प्राप्त यूरिया को जनपद के सभी विकास खंडों में स्थित पैक्स की 64 समितियों को सीधे रैक पॉइंट से ही प्रेषित किया गया है। आज शाम तक लगभग 50 समितियो पर यूरिया लेकर ट्रकें निकल चुकी है। अवशेष समितियो हेतु लोडिंग जारी है। उन्होंने बताया कि इससे सहकारी समितियों के माध्यम से उर्वरक प्राप्त करने में किसानों को सहूलियत होगी।

एआर कॉपरेटिव ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला प्रशासन कृषकों को समय से और उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है। कृषकों से अपील है कि अग्रिम भंडारण न करें और जरूरत के अनुसार ही उर्वरक क्रय करें। साथ ही भूमि की उर्वरा शक्ति बनाये रखने हेतु नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि सहकारी समितियों के अतिरिक्त निजी बिक्री केंद्रों पर भी 12000 मी. टन यूरिया उपलब्ध है, जहां किसान उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं। जिलाधिकारी का स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी खाद विक्रेता ओवर रेटिंग नहीं करे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]