नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *सोशल मीडिया पर अवैध असलहों के साथ रील बनाना पड़ा भारी, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*सोशल मीडिया पर अवैध असलहों के साथ रील बनाना पड़ा भारी, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*सोशल मीडिया पर अवैध असलहों के साथ रील बनाना पड़ा भारी, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज*
 

महराजगंज। जनपद में अवैध असलहों के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना महराजगंज के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोनौली थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।

सूत्रों के अनुसार सुबह तड़के सोनौली पुलिस ने ग्राम जारा पोखरा के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक 0.22 बोर की अवैध रिवॉल्वर बरामद हुई है। गिरफ्तार हुए युवक की पहचान मोहम्मद आरिफ, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 1, अम्बेडकर नगर, थाना सोनौली व सुदीप साहनी, उम्र 18 वर्ष, निवासी सेमरहना, थाना बरगदवा के रूप में हुई। वही पुलिस ने उनके खिलाफ थाना सोनौली में मुकदमा संख्या 66/2025, धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक बृजभान यादव, अरविंद कुमार और कांस्टेबल अभिमन्यू सिंह व विशाल सिंह शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने जनता से यह अपील की है कि वे इस तरह अवैध हथियारों का प्रदर्शन या सोशल मीडिया पर उनकी नुमाइश से बचें। ऐसी हरकतें अपराध तो हैं ही, साथ ही लोगों में गलत सन्देश भी जाता है।”

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]