नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिला कृषि अधिकारी सिसवा–निचलौल क्षेत्र में प्रवर्तन की कार्यवाही की गई।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिला कृषि अधिकारी सिसवा–निचलौल क्षेत्र में प्रवर्तन की कार्यवाही की गई।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महाराजगंज, 11 जुलाई 2025, जिला कृषि अधिकारी एस.पी. सिंह द्वारा आज सिसवा–निचलौल क्षेत्र में प्रवर्तन की कार्यवाही की गई।

 

 

जिला कृषि अधिकारी द्वारा अधिक मूल्य पर उर्वरक ब्रिकी की सूचना मिलने पर मा वैष्णों खाद भण्डार, बन्दीढाला, वि०ख०-सिसवा के प्रतिष्ठान पर छापा मारा गया। जांच के डर से विक्रेता भाग गया, उसे फोन कर बुलाया गया और गोदाम को खुलवाकर जांच की गई। जांच के दौरान गोदाम में लगभग 250 बोरी यूरिया व अन्य उर्वरक पाया गया। विक्रेता द्वारा मौके पर कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया। जिला कृषि अधिकारी द्वारा गोदाम को सील करवा दिया गया ।

 

 

प्रवर्तन की कार्यवाही के द्वारा ही कुछ कृषकों द्वारा शिकायत की गयी कि क्रय विक्रय सहकारी समिति, बन्नी ढाला यूरिया के साथ दबाव डालकर नैनों डी०ए०पी० देते हैं। इस पर जिला कृषि अधिकारी द्वार संबंधित की चेतावनी दी गयी कि किसानों को कोई भी अन्य उत्पाद दबाव डालकर न दें।

 

 

जांच के दौरान निचलौल में साहू खाद भण्डार, बजही बन्द मिला, जिसके कारण विक्रेता को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। वनस्टाप शाप एग्री ज० बजही की जांच के दौरान लाईसेन्स पर निर्दिष्ट चौहद्दी पर दुकान नहीं पायी गयी, जिसके कारण दुकान के लाईसेन्स को निलम्बित कर दिया गया।

 

 

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि नरायन खाद व बीज भण्डार, चमनगंज पुल निचलौल के विक्रेता जांच से बचने के लिए दुकान बन्द कर पलायित हो गये, जिसके कारण उनके लाईसेन्स को भी निलम्बित कर दिया गया इसके अतिरिक्त साधन सहकारी समिति बजही एवं बैठवलिया का निरीक्षण किया गया तथा किसानों मे यूरिया वितरित कराया गया।

 

 

जिला कृषि अधिकारी द्वारा पूर्व में भी छापेमारी की कार्यवाही के दौरान कुल 14 उर्वरक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस को निलम्बित किया गया तथा 10 को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी का स्पष्ट निर्देश है कि जनपद में ओवररेटिंग को रोका जाए, किसानों पर अतिरिक्त उत्पादों को खरीदने का अनावश्यक दबाव न बनाया जाए और कृषि विभाग व सहकारिता विभाग सुनिश्चित करें कि कृषकों को उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध हो। जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है और विक्रेताओं को निर्देशित किया जा रहा है कि कोई भी नियम विरुद्ध कार्य न करें, अन्यथा आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]