नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *दुकान का ताला काट,नगद ₹41 हजार रुपये लेकर चोर हुए फरार* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*दुकान का ताला काट,नगद ₹41 हजार रुपये लेकर चोर हुए फरार*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*दुकान का ताला काट,नगद ₹41 हजार रुपये लेकर चोर हुए फरार*

 

 

 

महराजगंज।सदर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग कस्बे में गुरुवार की रात चोरों ने एक कपड़े की दुकान का ताला काटकर 41 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।सदर कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका महराजगंज के आजाद नगर निवासी राजेश रौनियार,रामपुर बुजुर्ग कस्बे में बागापार मार्ग पर कपड़े की दुकान चलाते हैं। राजेश ने बताया कि प्रतिदिन की तरह गुरुवार की रात दुकान बंद करके घर चले गए। शुक्रवार की सुबह दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ देख स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें सुबह छह बजे इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही आनन फ़ानन में वे दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर उठा हुआ है तथा उसका ताला टूटकर नीचे गिरा पड़ा है। पीड़ित ने बताया कि उठे हुए शटर को देखकर स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के समक्ष दुकान का शटर खोला गया तो देखा कि दुकान में रखे कपड़े सुरक्षित हैं तथा काउंटर में रखा 41 हजार रुपये नकद गायब हैं। चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]