*राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: आत्मनिर्भर भारत की नींव बनी, छात्राओं ने मेहंदी और पोस्टर से दी अभिव्यक्ति*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: आत्मनिर्भर भारत की नींव बनी, छात्राओं ने मेहंदी और पोस्टर से दी अभिव्यक्ति*
— दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में नीति की पांचवीं वर्षगांठ पर विविध कार्यक्रम आयोजित
चौक बाजार,महराजगंज
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आत्मनिर्भर भारत की कुंजी है। यह नीति न केवल ज्ञान और कौशल का समुचित विकास करती है, बल्कि भारतीय संस्कृति की भी सजीव झलक प्रस्तुत करती है। उक्त बातें दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज, चौक बाजार,महराजगंज में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने कहा। डॉ.तिवारी ने कहा कि यह शिक्षा नीति विद्यार्थियों को उनकी रुचियों और क्षमताओं के अनुसार विषय चुनने की स्वतंत्रता प्रदान करती है। कक्षा छह से ही व्यावसायिक पाठ्यक्रम की व्यवस्था, बहुभाषी पाठ्यसामग्री तथा संस्कृति-संवर्धन जैसे बिंदु इस नीति की विशेषताएँ हैं। इससे भारत के विश्वगुरु बनने का मार्ग प्रशस्त होता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.हरिन्द्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यदि छात्र-छात्राएं इस शिक्षा नीति के उद्देश्यों को आत्मसात करें,तो निश्चित ही वे आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
इस अवसर पर छात्राओं ने ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की पांचवीं वर्षगांठ’ को थीम बनाकर आकर्षक मेहंदी डिजाइन रचाई और विचारोत्तेजक पोस्टर तैयार किए। कार्यक्रम का संयोजन कृष्णानंद शुक्ल,पूनम सिंह तथा सविता सिंह ने किया।
कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट शेषनाथ,रामसुखी यादव, प्रमोद कुमार सिंह, बलवीर सिंह, अखिलेश कुमार मिश्र, आशुतोष कुमार, सूर्य प्रकाश गुप्त, फूलबदन, तबारक अली, अरविंद कुमार, तुलसी प्रसाद, विनोद कुमार, विमल विनोद यादव, आलोक श्रीवास्तव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





