नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खाद विक्रेता और तस्करों की मिलीभगत से यूरिया खाद की काला बाजारी जोरो पर – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

खाद विक्रेता और तस्करों की मिलीभगत से यूरिया खाद की काला बाजारी जोरो पर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

खाद विक्रेता और तस्करों की मिलीभगत से यूरिया खाद की काला बाजारी जोरो पर

 

नौतनवा महाराजगंज। नौतनवा थाना अंतर्गत करमहवा चौराहे पर स्थित मद्धेशिया खाद भंडार, पर किसानों के लिए निर्धारित दर 266.50 रुपये बोरी के हिसाब से उपलब्ध यूरिया खाद खुलेआम 400 रुपये में बेची जा रही है। जानकारी के अनुसार, विक्रेता की मिलीभगत से यह खाद तस्करों के घरों तक पहुंच रही है और फिर 500 से 600 रुपये प्रति बोरी के रेट से काला बाजार में बेची जा रही है।

 

किसानों को सरकार द्वारा तय सस्ती दर पर खाद उपलब्ध कराने की बात सिर्फ कागजों में रह गई है। मौके पर जो स्टॉक बोर्ड पर दर्ज दरें लिखी गई हैं, उसकी जगह दुकानदार और तस्कर मिलकर मनमानी कीमत वसूल रहे हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

 

 

स्थानीय किसानों ने प्रशासन से इस काला बाजारी की तत्काल जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

 

इस संबंध में नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव नौतनवा से पूछा गया तो उन्होंने बताया जानकारी मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]