भारत-नेपाल के सीमा सोनौली पर अवैध गाजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
भारत-नेपाल के सीमा सोनौली पर अवैध गाजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
भारत-नेपाल सीमा सोनौली पर एसएसबी और आबकारी की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया गया ।विशेष सूचना के तहत आबकारी विभाग और एस एस बी की टीम व्यापार एवम पारा गमन मार्ग पर अंतर्राष्ट्रीय सीमा सोनौली पर चेकिंग रत थी इस दौरान एक व्यक्ति जिसका नाम वाहिद हुसैन था भारत की सीमा में तीन बैग लेकर प्रवेश करता हुआ दिखाई दिया संदिग्ध प्रतीत होने पर उसकी तलासी ली गई तो उसके कब्जे से 31 अवैध हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ मौके पर तौल करने पर यह कुल 17.590 किलो ग्राम मिला मौके पर ही ड्रग डिटेक्शन किट से परीक्षण करने पर यह उच्च गुणवत्ता वाला अवैध गांजा प्रमाणित हुआ इस कार्य में इसका भाई भी सहयोग दे रहा था । अभियुक्त के कब्जे से दो पासपोर्ट , ढेर सारी विदेशी मुद्राए भी बरामद की गई । ब्यक्ति ने बताया की बरामद गाँजे को यह थाईलैंड से लेकर मलेशिया होते हुए काठमांडू आया और फिर वहाँ से दिल्ली ले जाने के फिराक में था इसके साथ इसका भाई भी था जो इसे पकड़ा जाता देख नेपाल की सीमा में भाग गया वाहिद हुसैन और इसके भाई साजिद हुसैन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/23 के तहत मुक़दमा पंजीकृत किया गया जप्ती और गिरफ्तारी टीम में आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव और निरीक्षक सामान्य सुभाष चंद्रा सामिल रहे अभियुक्त और बरामद माल को केंद्रीय नारकोटिक ब्यूरो के निवारक एवं आसूचना प्रकोष्ठ बाराबंकी को सौंप दिया गया । बरामद गांजा हाइड्रोपोनिक होने के कारण लगभग एक करोड़ रुपये प्रति किलो का अंतरराष्ट्रीय अवैध मार्केट में बिकता है ।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा





