नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *होली उत्सव दिनांक 26 मार्च 2024 दिन मंगलवार को मनाया जायेगा* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*होली उत्सव दिनांक 26 मार्च 2024 दिन मंगलवार को मनाया जायेगा*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*होली उत्सव दिनांक 26 मार्च 2024 दिन मंगलवार को मनाया जायेगा*। यह जानकारी गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ जी ने दी है ।

योगी कमलनाथ जी ने बताया कि फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा दिनांक 24 मार्च 2024 दिन रविवार को रात्रि 10ः27 बजे के (  दिन में 9.24 बजे से रात्रि 10.27 बजे तक भद्रा होने के कारण ) उपरान्त होलिका दहन किया जाएगा। अगले दिन अर्थात 25 मार्च दिन सोमवार को होलिका पड़ी रहेगी। 25 मार्च 2024 को दिन में 11ः31 बजे  के बाद प्रतिपदा तिथि प्राप्त हो रही है किंतु

प्रवृत्ते मधुमासे तु प्रतिपद्युदिते रवौ ।

कृत्वाचावश्यकार्यणि सन्तपर्य पितृदेवताः।।

वन्दयेद्धोलिकाभूमिं सर्वदुःखोपशान्तये ।।

( चैत्र शुक्ल पक्ष में सूर्योदय व्यापिनी प्रतिपदा तिथि मिलने पर नित्य कर्म से निवृत्त हो पितरों को स्मरण, प्रणाम कर सभी प्रकार के दुःखादि के निवृत्ति हेतु होलिकादहन भूमि को प्रणाम करना चाहिए ) इस निर्णय सिन्धु के मतानुसार दिनांक *26 मार्च 2024 चैत्र कृष्ण पक्ष दिन मंगलवार* को सूर्योदय में प्रतिपदा तिथि प्राप्त होने के कारण प्रातः होलिकादहन भूमि को प्रणाम कर विभूति धारण किया जाएगा एवं प्रातः काल से दिन भर होली उत्सव वसंत उत्सव मनाया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]