नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *नौतनवां=हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय को पाकिस्तान के नंबर से मिली धमकी* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*नौतनवां=हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय को पाकिस्तान के नंबर से मिली धमकी*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*नौतनवां=हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय को पाकिस्तान के नंबर से मिली धमकी*

 

नौतनवा महाराजगंज। हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय को शनिवार को उनके व्हाट्सएप नंबर 9450 93 2001 पर पाकिस्तानी के नंबर+923254029302 से फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई है। रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने नौतनवा थाने पर मुकदमा दर्ज करने के लिए एक तहरीर दी है उन्होंने अपने तहरीर में लिखा है कि शनिवार को दिन में करीब 12:38 पर मेरे व्हाट्सएप नंबर पर उक्त नंबर से फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई है उन्होंने यह भी  लिखा है कि वह  सामाजिक , सांस्कृतिक व राष्ट्रवादी संगठन हिंदू युवा वाहिनी का जिलाध्यक्ष रहा है संगठन के जिम्मेदार पद पर रहते हुए भारत और नेपाल की सीमा पर विगत कई वर्षों से लगातार माओवादियों व आई एस आई व मादक पदार्थ के अवैध कारोबारियों तथा राष्ट्रद्रोही तत्वों के खिलाफ लगातार आवाज उठाया है। तथा कई बार सीमावर्ती क्षेत्रों में  सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के उद्देश्य से राष्ट्र रैलियों का आयोजन कराया है जिसके मुख्य अतिथि वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज रहे हैं। यही कारण है कि केवल हम  नहीं संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता राष्ट्रद्रोही तत्व हिंदू विरोधी तत्वों के निशाने पर रहे हैं इसलिए कई बार पूर्व में भी कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जान से मारने की धमकी मिलती रही है। इससे हम लोग घबराने वाले नहीं हैं। सरकार और जनता का ध्यान भारत नेपाल की संवेदनशीलता पर आकृष्ट कराने के उद्देश्य से थाने पर मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दिऐ है। हमें विश्वास है की नौतनवा पुलिस मुकदमा दर्ज कर निष्पक्षता पूर्वक इसकी जांच कर सच्चाई जनता के सामने ले आऐगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि अभी हाल में ही केंद्र व प्रदेश की सरकार ने भारत और नेपाल की सीमा पर संचालित अवैध मदरसो की जांच कराई है ।जिसमें हजारों की संख्या में अवैध रूप से संचालित मदरसे पाए गए हैं। जिनकी फंडिंग विदेश से होती थी इन मदरसों के संदिग्ध गतिविधियों  के जांच की मांग संगठन के माध्यम से उठती रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कराई है।अब अवैध रूप से मदरसा संचालित करने वाले संचालकों के ऊपर कानून का शिकंजा कसा जा सकता है ।इससे बौखलाए राष्ट्रद्रोही व असामाजिक तत्वों द्वारा हमारी हत्या की जा सकती है। थाने पर तहरीर देते समय उनके साथ संगठन के पूर्व पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व ब्लॉक संयोजक राधेश्याम गुप्त ब्लॉक का अध्यक्ष जगदीश साहनी शिवेंद्र यादव महेंद्र चौधरी नितेश मिश्रा रिंकू दुबे ओमप्रकाश वरुण अर्जुन वरुण गोविंद मिश्रा मंगरु साहनी आदि लोगों ने घटना की निंदा की है।

 

नौतनवा महाराजगंज से निशांत उर्फ प्रिंस पाण्डेय की रिपोर्ट

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]