नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *ईट भट्ठे पर निकाह कराए जाने की सूचना पर हरकत में आई पुलिस–ईट भट्ठे से लड़की बरामद–युवक गिरफ्तार* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*ईट भट्ठे पर निकाह कराए जाने की सूचना पर हरकत में आई पुलिस–ईट भट्ठे से लड़की बरामद–युवक गिरफ्तार*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*ईट भट्ठे पर निकाह कराए जाने की सूचना पर हरकत में आई पुलिस–ईट भट्ठे से लड़की बरामद–युवक गिरफ्तार*

 

सोनौली महाराजगंज। बुद्धवार को शाम सोनौली पुलिस को जानकारी मिली कि  एक ईट भट्ठे पर दूसरे समुदाय के नाबालिक लड़की का निकाह कराया जा रहा है। दोनों  दो समुदाय के है। इसकी सूचना मिलते ही सोनौली पुलिस के हाथ पांव फूल गए  और पुलिस तुरंत हरकत में आ गई चंद मिनटों में ही ईट भट्ठे से लड़की और लड़के दोनों को बरामद कर कोतवाली ले आई ।और कानूनी कार्रवाई में जुट गई। जानकारी के अनुसार सोनौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक नाबालिक लड़की को करीब 15 दिन पूर्व एक दूसरे  समुदाय का लड़का भागकर कहीं लेकर चला गया था। जिसकी खोजबीन लड़की के परिजन कर रहे थे। लेकिन  पता नहीं चल रहा था। बुद्धवार को शाम किसी ने लड़की के पिता को जानकारी दिया कि उसकी नाबालिक लड़की का निकाह गनवरिया गांव  के पास एक ईट भट्टे पर कराया जा रहा है। जानकारी मिलते ही लड़की के परिजन जगन्नाथपुर चौराहे पर कुछ लोगों के पास मदद के लिए पहुंचा । वहां से इस बात की जानकारी  पहले हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय को दी गई।   श्री पाण्डेय ने इस घटना  की जानकारी सोनौली कोतवाल अभिषेक सिंह को उनके प्राइवेट नंबर पर दी । जानकारी मिलते ही सोनौली पुलिस हरकत में आ गई ।और ईंट भट्ठे से लड़के और लड़की  को बरामद कर कोतवाली ले आई।जहां लड़की के पिता से एक तहरीर लेकर दोषी युवक के खिलाफ धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज लिया है। इस संबंध में पूछने पर कोतवाल अभिषेक सिंह ने बताया कि दोषी युवक अकबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लड़की को महिला पुलिस के साथ पुलिस वन स्टांप सेंटर महराजगंज भेज दिया गया है। गिरफ्तार युवक आसाम का बताया जा रहा है। लड़की के पिता कहना है कि पुलिस ने हमसे तहरीर लिया है। लेकिन अभी उसकी कॉपी हमें नहीं मिली है ।मेरी लड़की को महाराजगंज भेज दिए हैं मेरे घर का कोई भी व्यक्ति उसके साथ नहीं गया है। लडकी के  पिता ने उक्त मामले में भठ्ठा मालिक तथा भठ्ठे पर काम करने वाले एक टैक्टर चालक को संलिप्त होने का आरोप लगाया है।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]