*नौतनवां——सरकार के समानांतर सरकार चलाने का प्रयास न करें जनप्रतिनिधि–नरसिंह पाण्डेय*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*नौतनवां——सरकार के समानांतर सरकार चलाने का प्रयास न करें जनप्रतिनिधि–नरसिंह पाण्डेय*
नौतनवा महाराजगंज। कुछ लोग अपने पद के घमंड में अराजक तत्वों व गैर कानूनी कार्य करने वाले लोगों को संरक्षण दे रहे कार्यकर्ताओं और सम्मानित लोगों को अपमानित करने का कार्य कर रहे हैं पुलिस के उपर अनावश्यक दबाव बनाकर फर्जी मुकदमे दर्ज करा रहे हैं उनके क्रियाकलापों से ऐसा प्रतीत होता है कि वह सरकार के समानांतर स्थानीय स्तर पर अपनी खुद की सरकार चलाना चाहते हैं ऐसे लोग कभी अपनी योजना में सफल नहीं हो पाएंगे। उक्त बातें हिंदू युवा वाहिनी की पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने नौतनवा स्थित अपने आवास पर संगठन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी तथा गण मान्य नागरिकों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं को ऐसे लोगों से घबराने की जरूरत नहीं है यदि किसी ने सम्मान के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया तो उनको उनकी भाषा में जवाब मिलेगा ।इस समय लोकसभा चुनाव का चल रहा है ऐसे समय में आप सबको सरकार बनाने में भारतीय जनता पार्टी के सहयोग की आवश्यकता है। सभी लोग एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में कार्य करें। निवर्तमान जिला सह प्रभारी नृपेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने विषम से विषम परिस्थितियों का सामना किया है वह चुनौतियों से निपटना जानता है ऐसे में उसको घबराने की आवश्यकता नहीं है कार्यकर्ताओं को पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के मिशन को पूरा करने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है पद पाने के बाद कुछ लोगों को घमंड हो जाता है ऐसी स्थिति में वह अपने और परायो की पहचान नहीं कर पाते हैं ऐसी स्थिति में वह पागलों जैसी हरकत करने लगता है ऐसे लोगों को नजरअंदाज कर भारतीय जनता पार्टी के हित में कार्य करने की आवश्यकता है जिससे पूज्य योगी जी के हाथों को मजबूत किया जा सके। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के पूर्व पूर्व ब्लॉक संयोजक राधेश्याम गुप्ता पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जगदीश साहनी राधेश्याम यादव शिवेंद्र यादव राकेश पटेल शेषमन साहनी रामप्यारे यादव लालू साहनी उमेश साहनी संतोष मोदनवाल महेंद्र पांडे सीताराम श्रीवास्तव ओमप्रकाश वरुण अर्जुन वरुण मुकेश यादव पिंटू वर्मा महेंद्र सिंह दारा सिंह आशुतोष त्रिपाठी आदर्श पांडे रिंकू दुबे सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नौतनवा महाराजगंज से निशांत पाण्डेय उर्फ प्रिंस की रिपोर्ट
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





