नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *महराजगंज=- कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ संपन्न—कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और जिला जज श्री नीरज कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलायी शपथ* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*महराजगंज=- कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ संपन्न—कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और जिला जज श्री नीरज कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलायी शपथ*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*महराजगंज=- कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ संपन्न—कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और जिला जज श्री नीरज कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलायी शपथ*

इस अवसर पर बार को संबोधित करते हुए जिला जज महोदय ने कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि बार और बेंच को मिलकर सभी तक न्याय की पहुंच को सुनिश्चित करना होता है। उम्मीद है नई कार्यकारिणी बार और बेंच के मध्य सेतु का कार्य करते हुए लंबित मुकदमों के निस्तारण में सहयोग प्रदान करेगी।

जिलाधिकारी श्री अनुनय झा ने कहा कि पूर्व कार्यकारिणी को उनकी सेवाओं के लिए सभी की ओर से धन्यवाद देना चाहता हूं और साथ ही नई कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामना देता हूं। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि कलेक्ट्रेट प्रशासन की ओर से बार को सभी जरूरी सहयोग मिलेगा और बार से अपेक्षा है कि लोगों को शीघ्र न्याय दिलाने और मुकदमों के निपटारे में वह पीठासीन को पूरा सहयोग देगा।

एडीजे श्री पवन कुमार श्रीवास्तव ने कहा की पुरानी कार्यकारिणी को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद देता हूं और नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई देता हूं। बार और बेंच के मध्य समन्वय रहे और वादियों को दोनो समयांतर्गत न्याय प्रदान कराएंगे, ऐसी आशा है।

अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि बार के ऊपर निरंतर कार्य का दबाव रहता है, फिर भी आशा है कि वह वादियों को तारीख के बजाय न्याय दिलाने का पूरा प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट परिसर में बार के लिए लगातार सुविधाओं का विकास किया गया है और आगे भी हम बार के सुविधा के लिए कार्य करते रहेंगे।

धन्यवाद ज्ञापन कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र लाल श्रीवास्तव ने किया।

इससे पूर्व सभी अतिथियों ने देवी सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर एसडीएम सदर रमेश कुमार, एएसडीएम मदन मोहन वर्मा, सीओ सदर आभा सिंह सहित बार के पदाधिकारी और अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]