नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *महराजगंज, 25 अप्रैल 2024, जिलाधिकारी श्री अनुनय झा द्वारा आज स्वीप कंट्रोल रूम और स्वीप लोगो का उद्घाटन किया गया* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*महराजगंज, 25 अप्रैल 2024, जिलाधिकारी श्री अनुनय झा द्वारा आज स्वीप कंट्रोल रूम और स्वीप लोगो का उद्घाटन किया गया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*महराजगंज, 25 अप्रैल 2024, जिलाधिकारी श्री अनुनय झा द्वारा आज स्वीप कंट्रोल रूम और स्वीप लोगो का उद्घाटन किया गया*

जिलाधिकारी महोदय ने फीता काटकर कंट्रोल रूम और स्वीप लोगो का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद से बाहर निवासित बागापार के अजय यादव से फोन पर बात कर उन्हें 01 जून को जनपद में आकर मतदान कारनेका अनुरोध किया। जिलाधिकारी महोदय ने कंट्रोल रूम प्रभारी डिप्टी सीवीओ डॉ विनोद विश्वकर्मा से वोट के लिए संपर्क किए गए लोगों की जानकारी ली। डिप्टी सीवीओ ने बताया अबतक 200 मतदाताओं से संपर्क उन्हे मतदान की तिथि से अवगत कराते हुए आपकी और मतदान करने के जनपद आने का अनुरोध किया गया है।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जनपद में आज से कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया गया है। कंट्रोल रूम के माध्यम से जनपद से बाहर कार्यरत लोगों से टेलीफोन के माध्यम से संपर्क कर उन्हे मतदान के महत्व के विषय में अवगत कराते हुए उनसे 01 जून 2024 को जनपद में आकर मतदान करने का अनुरोध किया गया जा रहा है। यह कंट्रोल रूम मतदान के दिन तक कार्यरत रहेगा। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि इसके साथ ही आज महराजगंज जनपद के स्वीप लोगो का भी शुभारंभ किया गया। इस बार हमारा स्वीप नारा है कि “महराजगंज का हो मत, वोटिंग शत–प्रतिशत”। उन्होंने कहा कि जिला  प्रशासन का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि महराजगंज में वोटिंग को बढ़ाया जा सके। कहा कि इस दिशा में जिला प्रशासन द्वारा सभी निकायों में छूटे हुए मतदाताओं को निर्वाचक नामावली में जोड़ने हेतु सभी  नगर निकायों में 24 जून को विशेष कैंप का आयोजन किया था और हमे लगभग 1200 आवेदन प्राप्त हुए। इनमे बड़ी संख्या फर्स्ट टाइम वोटर की है। हम सभी को आश्वस्त करते हैं कि इन सभी  लोगों को मतदान का अवसर प्राप्त होगा। जिलाधिकारी महोदय ने जनपद के सभी मतदाताओं से अनुरोध किया कि 01 जून को अपने मत का उपयोग जरूर करें।

अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में स्वीप के तहत लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज स्वीप कंट्रोल रूम और स्वीप लोगो का शुभारंभ किया गया। जिला प्रशासन का पूरा प्रयास है कि मतदाता सुविधापूर्वक अपने मत का प्रयोग कर सकें।

इस अवसर पर स्वीप प्रभारी/डीआईओएस श्री अमरनाथ उपाध्याय, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी श्री नीरज कुमार अग्रवाल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, नाजिर वेद प्रकाश मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]