*महराजगंज=-जिलाधिकारी श्री अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार महराजगंज का मासिक निरीक्षण किया गया*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*महराजगंज=-जिलाधिकारी श्री अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार महराजगंज का मासिक निरीक्षण किया गया*।
जेल निरीक्षण के दौरान दोनो अधिकारियों ने जेल के पुरुष बैरक, महिला बैरक, अल्प वयस्क बैरक, मेस व जेल परिसर की साफ सफाई आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी महोदय ने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्यायों को सुना और निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश जेल अधीक्षक को दिया।
दोनो अधिकारियों ने जेल की व्यवस्था और साफ–सफाई पर प्रसन्नता व्यक्त की। निरीक्षण के उपरांत बंदी सुदर्शन के द्वारा दोनो अधिकारियों का बनाया गया चित्र उपहार स्वरूप भेंट किया। दोनो अधिकारियों ने जेल अधीक्षक ने बंदी द्वारा बनाए गए चित्र की प्रशंसा करते हुए उसे धन्यवाद दिया।
निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक श्री प्रभात सिंह सहित अन्य जेल अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





