*नेपाल पुलिस ने नकदी और सोने के साथ तीन भारतीय नागरिक सहित सात लोगो को किया गिरफ्तार*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*नेपाल पुलिस ने नकदी और सोने के साथ तीन भारतीय नागरिक सहित सात लोगो को किया गिरफ्तार*
नेपाल काठमांडों पुलिस ने नकदी और सोने के साथ तीन भारतीय नागरिक सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तार किए गए सात लोगों में चार नेपाली और तीन भारतीय नागरिक हैं, जो महाराष्ट्र के निवासी बताए गए है।
डेढ़ किलो से अधिक सोना और करीब डेढ़ करोड़ रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस डीएसपी राजन श्रेष्ठ ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध सोने का कारोबार कर रहे हैं। पुलिस टीम तलाशी के लिए गई और मौके से गणेश दत्त बडू निवासी महाकाली नंबर पालिका को गिरफ्तार किया। इसी के साथ अन्य छह लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उनके पास से 1768.25 ग्राम सोना और एक करोड़ 43 लाख 60 हजार रुपये बरामद हुए। केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
