नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *महराजगंज===जिलाधिकारी श्री अनुनय झा ने लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाता जागरूकता अभियान और निर्वाचन को शांतिपूर्वक व सकुशल ढंग से संपन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में रोटरी क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ की बैठक* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*महराजगंज===जिलाधिकारी श्री अनुनय झा ने लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाता जागरूकता अभियान और निर्वाचन को शांतिपूर्वक व सकुशल ढंग से संपन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में रोटरी क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ की बैठक*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज, 27 अप्रैल 2024, जिलाधिकारी श्री अनुनय झा ने लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाता जागरूकता अभियान और निर्वाचन को शांतिपूर्वक व सकुशल ढंग से संपन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में रोटरी क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक की।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि निर्वाचन एक बेहद महत्वपूर्ण कार्य है और पूरा प्रशासनिक अमला इसमें लगा हुआ है। फिर भी अनेक ऐसे क्षेत्र हैं जिसमे सिविल सोसाइटी की भूमिका बेहद अहम है। मतदाता जागरूकता अभियान और निर्वाचन कार्य में लगे मतदान कार्मिकों की सहायता दो ऐसे क्षेत्र हैं, जिसमे सिविल सोसाइटी प्रशासन का बेहद अहम सहयोग कर सकता है।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि रोटरी क्लब हमेशा समाज में अपने नागरिक दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रसिद्ध रहा है। इसलिए हमारी इच्छा कि आप लोग किस प्रकार हमारी सहायता कर सकते हैं, इस पर अपना सुझाव दें।

इस अवसर पर रोटरी क्लब द्वारा नुक्कड़ नाटक के द्वारा कम मतदान वाले बूथों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाने, विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर मतदाता जागरूकता बैनर लगवाने और डोर–टू–डोर अभियान के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही क्लब द्वारा पोलिंग पार्टियों के रवानगी के समय उनके जलपान में सहयोग करने और इसके अतिरिक्त चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन जिलाधिकारी महोदय को दिया गया।

जिलाधिकारी महोदय ने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए अगले सप्ताह तक अपनी कार्ययोजना को प्रशासन के साथ साझा करने का निर्देश दिया ताकि प्रशासन की ओर से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह, डॉ कृष्णा साहनी, डॉ सलीम, पंकज मौर्या, विनोद गुप्ता सहित रोटरी क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]