नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *महराजगंज==कलेक्ट्रेट सभागार मे प्रशासनिक अधिकारी पद पर कार्यरत और शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*महराजगंज==कलेक्ट्रेट सभागार मे प्रशासनिक अधिकारी पद पर कार्यरत और शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*महराजगंज==कलेक्ट्रेट सभागार मे प्रशासनिक अधिकारी पद पर कार्यरत और शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया*

 

 

 

महराजगंज 30-04-2024 | उ०प्र० मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जनपद शाखा-महाराजगंज के तत्वाधान में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत और आज दिनांक: 30-01-2024 को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री अनुनय झा द्वारा की गई। जिलाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में श्री श्रीनाथ दूबे को लंबे समय तक कलेक्ट्रेट महराजगंज को अपनी सेवा देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि दूबे जी बहुत सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं और कलेक्ट्रेट महराजगंज के अबतक के सफर में इनका महत्वपूर्ण योगदान है। इनके अनुभव से हम लोगों को भी काफी कुछ सीखने को मिला है। हम सब श्री दूबे के सुखमय और स्वस्थ जीवन की ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। जिलाधिकारी महोदय ने कह कि व्याक्ति को अच्छा अधिकारी/कर्मचारी होने के साथ एक अच्छा इसान भी होना चाहिए। दूबे जी में ये दोनो गुण विद्यमान है।

उन्होंने कहा कि इनके द्वारा एक कार्यकाल पूर्ण करने के पश्चात दूसरा कार्यकाल भी इंटर कॉलेज के प्रबंधक के रूप में शुरू किया जा रहा है। आशा है कि इनके अनुभव का लाभ निश्चित रूप से विद्यार्थियों को भी मिलेगा।

श्री दूबे ने पूर्व अध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ–महराजगंज के पद पर भी रहते हुए लंबे समय तक संगठन का कार्य किया।

जिलाधिकारी महोदय ने श्री दूबे और फरेंदा तहसील से सेवानिवृत्त कर्मचारी ललई प्रसाद को माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। साथ ही दोनो लोगों को भगवद्गीता पुस्तक भी भेंट की।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम सदर श्री रमेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त दोनो कर्मियों को अपनी  शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

विदाई समारोह में कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]