नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री अनुनय झा की अध्यक्षता में आज एनआईसी सभागार में ईवीएम मशीनों का प्रथम रैंडमाइजेशन संपन्न हुआ।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री अनुनय झा की अध्यक्षता में आज एनआईसी सभागार में ईवीएम मशीनों का प्रथम रैंडमाइजेशन संपन्न हुआ।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री अनुनय झा की अध्यक्षता में आज एनआईसी सभागार में ईवीएम मशीनों का प्रथम रैंडमाइजेशन संपन्न हुआ।*

ईवीएम प्रभारी और अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन और सभी मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष प्रथम रेंडमाइजेशन का कार्य आज एनआईसी सभागार पूरा हुआ। रैंडमाइजेशन में कुल 2084 बूथों के सापेक्ष 120% बीयू  और सीयू का तथा 130% वीवीपैट का रैंडमाइजेशन (यादृच्छिकरण) किया गया। प्रथम रैंडमाइजेशन में मशीनों का आवंटन विधानसभावार राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष पारदर्शी तरीके से किया गया। स्वयं जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी राजनीतिक दलों को रैंडमाइजेशन की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

जिलाधिकारी महोदय ने रेंडमाइजेशन के उपरांत विधानसभावार आवंटित मशीनों की प्रमाणित सूची सम्पूर्ण विवरण के साथ राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी कार्य पूर्णतः पारदर्शी तरीके से और नियमानुसार संपन्न हो। प्रत्येक प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों का शत–प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। साथ ही राजनीतिक दलों को भी विश्वास में लेकर सभी प्रक्रियाओं को संपन्न कराएं।

रेंडमाइजेशन के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता जल निगम श्री आतिफ हुसैन, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री मनोज कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री विजय प्रकाश सहित सभी एआरओ और एनआईसी व निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]