नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *बृजमनगंज में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से हुई दुर्घटना में दो महिला समेत तीन मजदूरो की मौत* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*बृजमनगंज में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से हुई दुर्घटना में दो महिला समेत तीन मजदूरो की मौत*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*बृजमनगंज में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से हुई दुर्घटना में दो महिला समेत तीन मजदूरो की मौत*

जिलाधिकारी श्री अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने एसडीएम फरेंदा से हादसे की विस्तृत जानकारी ली। दोनो अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों से बात कर उन्हे ढाढस बंधाया और प्रशासन की ओर से सभी जरूरी सहायता का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने एसडीएम फरेंदा को मृतक के परिजनों को समुचित मुआवजा दिलवाने  और घायलों को उचित इलाज उपलब्ध करवाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने मृतकों का पोस्टमार्टम जल्द से जल्द करवाकर शव परिजनों को सौंपने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा एसडीएम फरेंदा की अध्यक्षता में जांच टीम का गठन कर जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु भी निर्देशित किया गया है।

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के नौसगार में ईंट भट्ठे पर बुधवार की शाम को भट्ठे की कच्ची दीवार गिरने से तीन श्रमिकों संतोष उरांव पुत्र शिवरेत (उम्र 30 वर्ष), पार्वती देवी पत्नी छोटू (उम्र 36 वर्ष) और सुशीला उरांव पत्नी कृष्णा उरांव (उम्र 31 वर्ष) दीवार के नीचे दबाने से मृत्यु हो गई। जबकि दो श्रमिक रमेश और शांति गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है। दोनो घायलों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी पर प्राथमिक इलाज के बाद सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। सभी मृतक और घायल झारखंड के निवासी हैं, को यहां पर रहकर ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]