नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी परिसर में आज मॉडल डेमो बूथ के माध्यम से जिलाधिकारी श्री अनुनय झा द्वारा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से स्वयं अवगत कराया गया*। – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी परिसर में आज मॉडल डेमो बूथ के माध्यम से जिलाधिकारी श्री अनुनय झा द्वारा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से स्वयं अवगत कराया गया*।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिलाधिकारी परिसर में आज मॉडल डेमो बूथ के माध्यम से जिलाधिकारी श्री अनुनय झा द्वारा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से स्वयं अवगत कराया गया*।

जिलाधिकारी महोदय ने मॉडल डेमो बूथ के माध्यम से मतदाताओं को पूरी मतदान प्रक्रिया से अवगत कराया। जिलाधिकारी महोदय ने डेमो मॉडल बूथ पर मतदान अभिकर्ता से लेकर मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय और मतदान अधिकारी तृतीय के कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने मतदाताओं को भी बूथ पर मतदान करने की क्रियाविधि के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान जिलाधिकारी महोदय ने स्वयं ही डेमो वोटिंग किया।

जिलाधिकारी ने कहा की ईवीएम द्वारा मतदान निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न होता है। उन्होंने फर्स्ट टाइम वोटर सहित सभी मतदाताओं से मतदान करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि 01 जून को निश्चित रूप से गर्मी होगी। लेकिन एक जागरूक मतदाता के रूप में हमे मतदान जरूर करना चाहिए, क्योंकि यह लोकतंत्र में हमारा सर्वाधिक महत्वपूर्ण अधिकार है।

मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया, बूथ संरचना और विभिन्न मतदान कर्मियों के कार्यों के विषय में जागरूक करने हेतु डेमो मॉडल बूथ का निर्माण किया गया। जिसमे सुरक्षा कर्मियों सहित मतदान अभिकर्ता, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय, मतदान अधिकारी तृतीय और डेमो वोटिंग कंपार्टमेंट का निर्माण किया गया। जिलाधिकारी महोदय ने डेमो वोटिंग के दौरान सभी चरणों का पालन किया और डेमो वोटिंग भी की।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, पीडी श्री रामदरश चौधरी, डिप्टी आरएमओ श्री विवेक सिंह, जिला सूचना अधिकारी श्री प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री वैभव सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]