*पूर्व सांसद के खिलाफ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने फेसबुक पर की अशोभनीय टिप्पणी*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*पूर्व सांसद के खिलाफ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने फेसबुक पर की अशोभनीय टिप्पणी*
महाराजगंज। महाराजगंज की राजनीतिक गलियारे में उस समय चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया जब समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव की फेसबुक आईडी से एक पूर्व सांसद के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी वायरल हो गया। उन्होंने यह भी लिखा है कि समाजवादी पार्टी की जब सरकार थी उस समय पूर्व सांसद थानेदारों से टूथ पेस्ट और चड्डी तक खरीदवा कर मंगवाते थे। सपा जिलाध्यक्ष ने पूर्व सांसद को चुनौती देते हुए यह भी लिखा है कि यदि हिम्मत हो तो पूर्व सांसद चुनाव लड़कर दिखाएं 1000 वोटों तक सिमट के रह जाएंगे सपा जिलाध्यक्ष ने उन्हें पार्टी से भी निष्कासित किए जाने की बात भी अपने फेसबुक आईडी पर लिखा है। उन्होंने अपने फेसबुक आईडी पर पूर्व सांसद का नाम तो नहीं लिखा है लेकिन इतना तो स्पष्ट हो रहा है कि पूर्व सांसद समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। इस संबंध में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर कुछ सच्चाई जानने का प्रयास किया गया लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
