*पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह समाजवादी पार्टी से निष्कासित*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह समाजवादी पार्टी से निष्कासित*
महाराजगंज। समाजवादी पार्टी से महाराजगंज के सांसद रहे कुंवर अखिलेश सिंह को शुक्रवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त का आरोप लगाते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है उक्त आशय की जानकारी समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। पूर्व सांसद लंबे समय तक समाजवादी पार्टी में रहे इस संबंध में पूछे जाने पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर पटेल ने पूर्व सांसद के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे अभी हाल में ही उन्होंने निचलौल के एक कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के ऊपर अमर्यादित टिप्पणी की थी उनके इन्हीं हरकतों के कारण उन्हें समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
