नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *महराजगंज, 08 मई 2024, जनपद में नामांकन के द्वितीय दिवस पर आज कुल 04 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने हेतु अभिलेख प्राप्त किया गया, जबकि 01 प्रत्याशी ने अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया*। – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*महराजगंज, 08 मई 2024, जनपद में नामांकन के द्वितीय दिवस पर आज कुल 04 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने हेतु अभिलेख प्राप्त किया गया, जबकि 01 प्रत्याशी ने अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया*।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*महराजगंज, 08 मई 2024, जनपद में नामांकन के द्वितीय दिवस पर आज कुल 04 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने हेतु अभिलेख प्राप्त किया गया, जबकि 01 प्रत्याशी ने अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया*।

आज बसपा प्रत्याशी श्री मो. मौसमें आलम द्वारा 02 सेट में नाम निर्देशन पत्र अपने प्रतिनिधियों के माध्यम प्राप्त किया गया। इसके अतिरिक्त सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के श्री विनोद कुमार पटेल द्वारा भी नाम निर्देशन पत्र का 02 सेट प्राप्त किया गया गया, जबकि 02 निर्दल प्रत्याशी श्री अखिलेश द्वारा 04 सेट और श्री रामप्रीत ने भी 03 सेट नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया।

दूसरे दिन आज श्री छेदी मजदूर ने अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। इस दौरान श्री छेदी मजदूर ने विभिन्न प्रपत्रों के साथ फॉर्म 26 भी जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसमे उनके द्वारा घोषित किया गया कि उनके और उनकी पत्नी के पास  65000/–नकद है, जबकि श्री छेदी मजदूर के बैंक खाते में कुल 10000/– रुपए जमा हैं। साथ ही उनकी पत्नी के पास 1,40,000/– मूल्य का 20 ग्राम सोना है। उनके पास एक दो पहिया वाहन है। अन्य कोई चल अथवा अचल संपत्ति उनके पास नही है। श्री छेदी मजदूर के विरुद्ध कोई अपराधिक वाद भी नही दर्ज है।

जिलाधिकारी महोदय के साथ एआरओ सदर श्री रमेश कुमार और  एसडीएम नौतनवा श्री नंद प्रकाश मौर्या मौजूद रहे।

जबकि इनकी सहायता के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री विजय प्रकाश, नायब तहसीलदार सदर श्री विवेक श्रीवास्तव, श्री जे.पी. दूबे, श्री राजी अख्तर, श्री विनीत कुमार, श्री कार्तिकेय, श्री रामाज्ञा प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]