नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *विस्फोट से घायल गोवंशीय पशु की चार दिन बाद तड़प तड़प कर हुई मौत मुकदमा दर्ज* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*विस्फोट से घायल गोवंशीय पशु की चार दिन बाद तड़प तड़प कर हुई मौत मुकदमा दर्ज*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*विस्फोट से घायल गोवंशीय पशु की चार दिन बाद तड़प तड़प कर हुई मौत मुकदमा दर्ज*

 

नौतनवामहाराजगंज। परसा मलिक थाना क्षेत्र के लुहठहवा ग्राम के पड़रहवा  टोले के सिवान में 9 को देर शाम हुए एक विस्फोट में गोवंशीय पशु घायल हो गई चार दिनों से तड़प तड़प कर जी रही गाय की बीती रात मृत्यु हो गई इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकार नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि 12 मई को गाय के स्वामी हरिश्चंद्र यादव की तहरीर पर धारा 286, 429 के तहत परसा मलिक थाने में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है घटना में जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

 

*चार दिनों तक क्या करती रही परसा मलिक पुलिस*

 

9 मई को विस्फोट से घायल एक गोवंशीय पशु तड़प तड़पकर जी रहा था लेकिन तत्काल उसको कोई सहायता नहीं मिल पाई घटना के थाने से मात्र करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर एक विस्फोट में  गोवंशीय पशु घायल हो जाती है लेकिन इसकी भनक स्थानीय पुलिस को नहीं हो पाती है घटना के 48 घंटे बाद  पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी पशु डॉक्टर मौके पर जाते हैं तब जाकर घायल पशु का कुछ इलाज हो पता है लेकिन इसको भी एक औपचारिकता निभाने की बात ही कही जाएगी क्योंकि उसके बाद से कोई डॉक्टरी सहायता नहीं मिली

 

*मुकदमा दर्ज करने में पुलिस को लगे 4 दिन*

 

9 में को विस्फोट में घायल गोवंश पशु के मामले में मुकदमा दर्ज करने के लिए परसा मलिक पुलिस को चार दिन लग गए इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष परसा मलिक प्रिंस कुमार ने कहा कि पशुपालक ने नहीं दिया था कोई तहरीर।

 

*परसा मलिक क्षेत्र में कौन लाता है विस्फोटक पुलिस को पता नहीं*

 

विस्फोट में घायल गोवंश पशु की मौत हो जाने के बाद भी परसा मलिक पुलिस को इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है कि आखिर इस क्षेत्र में विस्फोटक कहां से आता है इसकी तह तक पुलिस अभी तक नहीं जा पाई है पुलिस की भूमिका को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

 

*हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के गांव में पहुंचने के बाद ही पुलिस ने क्यों किया मुकदमा दर्ज*

 

9 में की घटना को लेकर आखिर परसा मलिक पुलिस क्या करती रही यह बात किसी के समझ में नहीं आई आखिर घटना के चौथे दिन 12 मई को जब गांव में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता पहुंचे हैं तो उसके बाद  ही पुलिस ने क्यों मुकदमा दर्ज किया है। कहीं इस मामले को पुलिस दबाने का प्रयास तो नहीं कर रही थी।

 

*मृत गोवंशीय पशु का होगा पोस्टमार्टम*

 

विस्फोट में घायल  गोवंशीय पशु की मृत्यु के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा इस बात की जानकारी क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी ने दी ।

 

महाराजगंज से दिनेश मिश्रा की रिपोर्ट

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]