नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *एनआईसी सभागार में सामान्य प्रेक्षक श्रीमती गुरप्रीत कौर सप्रा की अध्यक्षता में ईवीएम का द्वितीय यादृच्छिकरण (रेंडमाइजेशन) किया गया* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*एनआईसी सभागार में सामान्य प्रेक्षक श्रीमती गुरप्रीत कौर सप्रा की अध्यक्षता में ईवीएम का द्वितीय यादृच्छिकरण (रेंडमाइजेशन) किया गया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*एनआईसी सभागार में सामान्य प्रेक्षक श्रीमती गुरप्रीत कौर सप्रा की अध्यक्षता में ईवीएम का द्वितीय यादृच्छिकरण (रेंडमाइजेशन) किया गया*।

बूथवार ईवीएम मशीनों का रैंडमाइजेशन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी  द्वारा स्वयं  रैन्डमाइजेशन प्रक्रिया से प्रत्याशियों को अवगत कराया गया। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार  रैंडमाइजेशन प्रक्रिया को पूर्ण कराया। सभी प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने रैंडमाइजेशन प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया।

रैंडमाइजेशन के दौरान कुल 2084 बूथ के सापेक्ष 120 प्रतिशत बीयू व सीयू और 130 प्रतिशत वीवीपीएटी का रैंडमाइजेशन किया गया। इस प्रकार कुल 2500–2500 बीयू व सीयू और 2705 वीवीपीएटी का रैंडमाइजेशन एनआईसी सभागार में किया गया।

रैंडमाइजेशन में पनियरा में 447 बूथ के सापेक्ष 536–536 बीयू व सीयू और 581 वीवीपीएटी, महराजगंज में 446 बूथ के सापेक्ष 536–536 बीयू व सीयू का और 580 वीवीपीएटी का रेंडमाइजेशन किया गया। इसी प्रकार सिसवा में 431 बूथ के सापेक्ष 517–517 बीयू और 560 सीयू, नौतनवां में 390 बूथ के सापेक्ष 468–468 बीयू–सीयू व 507 वीवीपीएटी और फरेंदा में 370 बूथ के सापेक्ष 444 बीयू–सीयू एवं 481 वीवीपीएटी का रैंडमाइजेशन पारदर्शी तरीके से किया गया।

जिलाधिकारी महोदय ने सभी प्रत्याशियों को अवगत कराया कि शीघ्र ही ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग की जाएगी। कमीशनिंग की सूचना सभी प्रत्याशियों को ससमय प्रदान कर दी जाएगी और अनुरोध किया कि उक्त तिथि पर प्रत्याशी उपस्थित रहें।

रेंडमाइजेशन प्रेक्षक महोदया के निर्देशन में किया गया। प्रेक्षक महोदया ने रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया और सभी को सफल और निष्पक्ष चुनाव हेतु शुभकामना दी।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार, सभी एआरओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]