नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *योगी के ऊपर आरोप लगाने वालों को भी जनता ने दिया था मौका लेकिन पूरा समय बागीचे की रखवाली करने और दशहरी आम बेचने में लगा दिए–नरसिंह* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*योगी के ऊपर आरोप लगाने वालों को भी जनता ने दिया था मौका लेकिन पूरा समय बागीचे की रखवाली करने और दशहरी आम बेचने में लगा दिए–नरसिंह*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*योगी के ऊपर आरोप लगाने वालों को भी जनता ने दिया था मौका लेकिन पूरा समय बागीचे की रखवाली करने और दशहरी आम बेचने में लगा दिए–नरसिंह*

 

 

 

पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह का पर्चा खारिज होना जाने के बाद से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रह गई है । उन्हें इलाज की आवश्यकता है। मानसिक स्थीति ठीक न होने के कारण ही उल्टा सीधा बयान दे रहे हैं। जिससे घर से लेकर बाहर तक चारों तरफ इनकी बयान बाजी की निंदा हो रही है। यह इनके दिवालियापन का ही प्रमाण है कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी को  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का प्रत्याशी बता रहे हैं।और पर्चा खारिज होने की साजिश का आरोप उन्होंने स्वयं अपने छोटे भाई पूर्व विधायक कुंवर कौशल किशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह सहित पूरे परिवार के लोगों के ऊपर ही लगाया। जबकि पर्चा खारिज होने के दिन उन्होंने देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के ऊपर पर्चा खारिज कराने का आरोप लगाया था। उक्त बातें हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पाण्डेय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही उन्होंने यह भी कहा कि जिस व्यक्ति को अपने घर में ही अपने खुद की साजिश का पता नहीं चल पाया हो वह व्यक्ति देश और प्रदेश के बड़े नेताओं के साजिश का खुलासा कर रहा है।  पहले वह अपने घर में ही सही जानकारी रखें उसके बाद देश और प्रदेश के नेताओं के बारे में कुछ कहे तो बात समझ में आती है । अपना खुद का घर नहीं संभाल रहा देश और प्रदेश चलाने की बात कर रहे हैं । जनता ने इनको विधानसभा से लेकर लोकसभा तक का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया था, लेकिन सही तरीके से जनता का प्रतिनिधित्व यह नहीं कर सके। और पूरा समय थारूओं की जमीन कब्जा कर लगाए गए आम के बागीचे की रखवाली करने तथा दशहरी आम बेचने में लगा दिए। जनता दोनों भाइयों की नौटंकी को समझ रही है। पर्दे के पीछे खेले गए खेल की सच्चाई जनता जान चुकी है।इनके चेहरे बेनकाब हो चुके हैं। अब योगी और मोदी का नाम लेकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

 

 

नरसिंह पाण्डेय

पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य जनपद महाराजगंज

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]