नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जनपद में मतदान कार्मिकों का अंतिम प्रशिक्षण आईटीएम चेहरी में 21 मई 2024 से से 25 मई 2024 तक चलेगा* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जनपद में मतदान कार्मिकों का अंतिम प्रशिक्षण आईटीएम चेहरी में 21 मई 2024 से से 25 मई 2024 तक चलेगा*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*प्रेस विज्ञप्ति*

महराजगंज, 19 मई 2024, *लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जनपद में मतदान कार्मिकों का अंतिम प्रशिक्षण आईटीएम चेहरी में 21 मई 2024 से से 25 मई 2024 तक चलेगा*।

मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक श्री संतोष कुमार राय ने बताया कि अंतिम प्रशिक्षण को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण हेतु विधानसभावार बुलाया गया है। दिनांक 21 मई को फरेंदा, 22 मई को नौतनवां, 23 मई को सिसवा, 24 मई को महराजगंज (सदर) और 26 मई को पनियरा विधानसभा में नियुक्त कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस बार प्रशिक्षण बूथवार तैनात पोलिंग पार्टियों को दिया जाएगा, ताकि एक पोलिंग पार्टी में तैनात मतदानकर्मी मतदान हेतु रवानगी से पहले ही एक–दूसरे के भली–भांति परिचित हो लें और पोलिंग पार्टी रवानगी के समय कोई अफरातफरी की स्थिति न पैदा होने पाए। साथ ही विधानसभावार ही एआरओ, जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी प्रशिक्षण में उपस्थित होने के लिए कहा गया है, ताकि वे भी अपने विधानसभा, जोन और सेक्टर में  तैनात पोलिंग पार्टियों से परिचित हो लें और उन्हें आवश्यक दिशा–निर्देश दे सकें। साथ ही लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र महराजगंज के प्रत्याशियों और उनके अभिकर्ताओं को भी प्रशिक्षण में आने हेतु आमंत्रित किया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण स्थल आईटीएम चेहरी को प्रशिक्षण हेतु अत्यंत व्यवस्थित ढंग से तैयार किया गया है। सभी जरूरी प्वाइंट पर साइनेज की व्यवस्था है, ताकि आने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो। प्रशिक्षण स्थल पर पार्किंग, मेडिकल सहायता केंद्र, शीतल पेय, सूचना केंद्र आदि की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक विभाग से स्थापना लिपिक की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशिक्षण से अनुपस्थित कार्मिकों के अनुपस्थित रहने की दशा में उनका मई माह का वेतन बाधित करने के अलावा उनके विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराया जायेगा।*प्रेस विज्ञप्ति*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]