नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा कलेक्ट्रेट भवन पर हॉट एयर बैलून उड़ाकर जनपद के मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया गया*। – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा कलेक्ट्रेट भवन पर हॉट एयर बैलून उड़ाकर जनपद के मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया गया*।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज, 25 मई 2024, आज लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा कलेक्ट्रेट भवन पर हॉट एयर बैलून उड़ाकर जनपद के मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया गया

जिलाधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनपद में व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज हॉट एयर बैलून उड़ाकर लोगों को 01 जून को मतदान करने का संदेश दिया गया। हॉट एयर बैलून पर जनपद महराजगंज का लोगो व मैस्कॉट मगरू महराज और भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप लोगो को प्रदर्शित किया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का जनपद के सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि 01 जून को घर से बाहर निकलें और मतदान अवश्य करें। यह एक नागरिक होने के नाते हमारा सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है और कर्तव्य भी है उन्होंने कहा कि सभी भूतों पर मतदाताओं के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं जिनमें छाया, पेयजल की व्यवस्था, हेल्थ हेल्प डेस्क और अशक्त मतदाताओं के लिए वोटर साथी जैसी सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]