नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *निचलौल-महराजगंज=लोकसभा का यह चुनाव जनता जनार्दन लड रही हैं-छ चरण मे इंडिया गठबंधन आगे-अब महराजगंज की है बारी–पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*निचलौल-महराजगंज=लोकसभा का यह चुनाव जनता जनार्दन लड रही हैं-छ चरण मे इंडिया गठबंधन आगे-अब महराजगंज की है बारी–पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*निचलौल-महराजगंज=लोकसभा का यह चुनाव जनता जनार्दन लड रही हैं-छ चरण मे इंडिया गठबंधन आगे-अब महराजगंज की है बारी–पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल*

 

 

महराजगंज=निचलौल कस्बे मे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंडी गठबंधन के प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्हाेंने कहा कि मैं बनारस घूम कर आया हूं। जिस दिन से प्रियंका गांधी का रोड शो हुआ है वहां का माहौल इंडी गठबंधन के पक्ष में हो गया है। इस धार्मिक नगरी में लोग इतिहास बनाने जा रहे हैं ।

 

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को महराजगंज के निचलौल कस्बे में आयोजित जनसभा में भाजपा पर हमलार दिखे। कहा कि जिस दिन से इंडी गठबंधन बना है भाजपा डरी हुई है। राहुल गांधी, अखिलेश यादव, प्रियंका व डिपंल के दौरे से यूपी का माहौल बन गया है। स्मृति ईरानी अब सिर्फ स्मृतियों में ही रहेंगी, उनका सिलेंडर गोल हो चुका है।

 

 

इंडी गठबंधन के प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्हाेंने कहा कि मैं बनारस घूम कर आया हूं। जिस दिन से प्रियंका गांधी का रोड शो हुआ है , वहां का माहौल इंडी गठबंधन के पक्ष में हो गया है। इस धार्मिक नगरी में लोग इतिहास बनाने जा रहे हैं ।उन्होने कहा कि बनारस के लोग नरेन्द्र मोदी को गुजरात भेजने जा रहे हैं। भाजपा सरकार ने सभी नेताओं को डराने- धमकाने का काम किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी जेल भेज दिया गया। यह सब जनता देख रही है। जब संविधान बदलने की बात उठी तो जनता इसके विरुद्ध खड़ी हो गई। जब जनता खड़ी होती है, तो बड़े- बड़े सूरमा धराशायी हो जाते हैं।उन्‍होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में यह लड़ाई जनता लड़ रही है। लोगों ने इसे अपने हाथ में ले लिया है। छह चरण के चुनाव में वहां के मतदाताओं ने अपनी आहुति दी है, अब महराजगंज के लोगों की बारी है। इंडी गठबधन के प्रत्याशी को जिता कर जिले के विकास का मार्ग प्रस्त करें।

 

 

 

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय, पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी, सुशील टिबड़ेवाल, तलत अजीज, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह, सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामकुमार पटेल, नपा अध्यक्ष पुष्पलता मंगल,निर्मेष मंगल, राजू कुमार गुप्ता व हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी उपस्थित रहे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]