नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *मतदान का बहिष्कार कराने के पीछे कहीं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को चुनाव में नुकसान पहुंचाने की साजिश तो नहीं थी* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*मतदान का बहिष्कार कराने के पीछे कहीं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को चुनाव में नुकसान पहुंचाने की साजिश तो नहीं थी*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*मतदान का बहिष्कार कराने के पीछे कहीं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को चुनाव में नुकसान पहुंचाने की साजिश तो नहीं थी*

 

महाराजगंज। नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के रोहीन नदी के उस पार जंगल के किनारे बसे सेमरहवा गांव के ग्रामीणों को रोहिन नदी में पुल निर्माण की मांग को लेकर मतदान के दिन ही मतदान का बहिष्कार कराने के पीछे कहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को  चुनाव में नुकसान पहुंचाने की एक साजिश तो नहीं थी। आखिर पर्दे के पीछे मतदान का बहिष्कार कराने की साजिश रचने वाला कौन व्यक्ति है उसकी मंशा क्या थी। कहीं ऐसा तो नहीं की पर्दे के पीछे उनके किसी राजनीतिक विरोधी ने श्री चौधरी को नुक़सान पहुंचाने के लिए यह साजिश रची थी। दूसरी बात यह समझ में नहीं आ रही है कि जब ग्रामीणों ने 15 दिन पूर्व ही मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी उस समय जनप्रतिनिधि या प्रशासनिक अधिकारी क्या कर रहे थे ।जो समय रहते ग्रामीणों को समझा बूझकर उनको आश्वस्त नहीं कर सके । क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी की बातों पर गौर करें तो जब पूर्व मे ही रोहीन नदी में पुल निर्माण के लिए शासन को उन्होंने पहले ही पत्र लिख दिया था और वह स्वीकृत भी हो चुका है तो इस बात को सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया ।इसके पीछे जनप्रतिनिधि या अधिकारियों की कौन सी मजबूरी रही है। इस मामले को इतना आगे क्यों बढ़ने दिया गया।

 

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]