नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *लोकसभा निर्वाचन 2024 को शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत मतगणना की तैयारियों के संदर्भ में जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा मीडिया से कलेक्ट्रेट सभागार में वार्ता की गई* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*लोकसभा निर्वाचन 2024 को शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत मतगणना की तैयारियों के संदर्भ में जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा मीडिया से कलेक्ट्रेट सभागार में वार्ता की गई*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*लोकसभा निर्वाचन 2024 को शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत  मतगणना की तैयारियों के संदर्भ में जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा मीडिया से कलेक्ट्रेट सभागार में वार्ता की गई*

जिलाधिकारी ने बताया मतगणना संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतगणना के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट परिसर में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि छत्रपति शाहूजी महाराज गोल चक्कर से कलेक्ट्रेट तक के मार्ग को “नो व्हीकल जोन” घोषित किया गया है। साथ ही सभी मुख्य द्वारों पर जांच की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा 315 फरेंदा  और विधानसभा 317–सिसवा के लिए गेट संख्या 01 से प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 319–पनियरा के लिए गेट संख्या 02, 318–महराजगंज के लिए गेट संख्या 04 और 316–नौतनवां के लिए गेट संख्या 05 से प्रवेश दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने  प्रत्येक विधानसभावार 14 टेबल पर ईवीएम की, 09 टेबल पर पोस्टल बैलेट की और 10 टेबल पर ईटीपीबीएस की गणना की जाएगी। पूरी मतगणना का पर्यवेक्षण मतगणना हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त 02 प्रेक्षकगण द्वारा किया जायेगा।

साथ ही तीन कम्युनिकेशन सेंटर भी स्थापित किया गया है। प्रथम सेंटर चुनाव आयोग एवं सामान्यजन से प्राप्त शिकायतों हेतु स्थापित किया गया है। दूसरा सेंटर मीडिया कम्युनिकेशन सेंटर है और तीसरा सेंटर पब्लिक कम्युनिकेशन सेंटर है, जिससे अभिकर्ता आदि फोन कर सकते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि 04 जून को 08 बजे तक प्राप्त सभी ईटीपीबीएस की गणना की जायेगी। विधानसभा में मतगणना 27 राउंड में, नौतनवा में 28 राउंड में, सिसवा में 31 राउंड में और पनियरा व महराजगंज में 32–32 राउंड में पूर्ण हो जायेगी। मतगणना के अपराह्न 01 से 02 बजे तक पूर्ण हो जाने की आशा है।

जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि 04 जून को कलेक्ट्रेट परिसर और  इसके आस–पास धारा 144 लागू रहेगा। बिना अनुमति भीड़ को इकट्ठा होने की इजाजत नहीं होगी। साथ ही भ्रामक और फेक खबर फैलाने वालों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]