नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *पुरन्दरपुर थाना परिसर में नवनिर्मित थानाध्यक्ष कक्ष का सोमेंद्र मीणा पुलिस अधीक्षक महाराजगंज ने फीता काटकर किया उद्घाटन* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*पुरन्दरपुर थाना परिसर में नवनिर्मित थानाध्यक्ष कक्ष का सोमेंद्र मीणा पुलिस अधीक्षक महाराजगंज ने फीता काटकर किया उद्घाटन*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*पुरन्दरपुर थाना परिसर में नवनिर्मित थानाध्यक्ष कक्ष का सोमेंद्र मीणा पुलिस अधीक्षक महाराजगंज ने फीता काटकर किया उद्घाटन*

 

 

महराजगंज-थाना पुरन्दरपुर नवनिर्मित थानाध्यक्ष कक्ष का  सोमेंद्र मीणा पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर स्थानीय गणमान्य लोगों से बातचीत की गई,उन्होंने अधीनस्थों को लोगों के साथ संवाद कर बेहतर पुलिसिंग पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने अपने संबोधन में कहा कि थाना परिसर में थानाध्यक्ष कक्ष बनने से जनता को लाभ मिलेगा और अधिकारी समय-समय पर जन समस्याओं को एक कक्ष में बैठकर सुन सकेंगे। इसके पूर्व में पुरन्दरपुर थानाध्यक्ष कक्ष बहुत छोटा था जिससे आने वाले फरियादियों को असुविधा होती थी,लेकिन नया कक्ष बन जाने से लोगों को अपनी समस्या व्यवस्थित ढंग से बताने में सहूलियत होगी और जिस तरह का वातावरण व प्रवेश होता है उस हिसाब से लोगों का विकास होता है कहने का तात्पर्य है कि वातावरण संतुलित और सुचारू होना बहुत ही आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने मौके पर मौजूद लोगों से वार्ता करते हुए बताया कि परिवार व क्षेत्र में शांति का माहौल बना रहे इसके लिए सबसे पहले सभी को विवाद से बचना होगा क्योंकि विवाद में फंस कर लोग अपनी जिंदगी खराब कर देते हैं,शिक्षा व्यवसाय में बहुत सारे बाधाएं उत्पन्न हो जाती हैं इसलिए विवाद से बचना चाहिए अगर व्यक्ति आपस में मिलजुल कर कार्य करें तो पुलिस के कार्यों में बहुत ही आसानी होगी। पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने ये भी कहा की जरूरी नहीं है की जब काम रहे तभी थाने पर आए बिना काम के भी कभी कभी आते रहा करिए पुलिस भी एक परिवार है जो गैर जनपद से आकर हमेशा आप लोगों की सेवा में तत्पर है एसपी ने थाना अधिकारी कक्ष का अवलोकन करते हुए थानाध्यक्ष को जरूरी निर्देश दिए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी फरेंदा,थानाध्यक्ष पुरन्दरपुर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी गण,क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति,ग्राम प्रधान,क्षेत्र की सम्मानित जनता जनार्दन उपस्थित रहे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]